रामनगर प्रखंड के बखरी बाजार के पास स्थित सोहर महतो के बगीचा में रविवार की सुबह एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटके मिलने से लोगों में दहशत का माहौल । आसपास के लोगों द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई जिसके बाद मौके पर स्थानीय गोवर्धन थाना के थाना प्रभारी शंभू माझी पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गए। वही जैसे ही इस घटना की जानकारी स्थानीय एसडीपीओ अर्जुन लाल को मिली घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया उनके साथ प्रखंड के सर्किल इंस्पेक्टर कपूर नाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए बगहा सदर अस्पताल भेज दिया है।
