बाढ़ प्रभावित चिरैया प्रखंड में विगत 2 महीने से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। खाद्यान्न माफियाओं से सांठ गांठ कर डीलरों ने खाद्यान्न को कालाबाजार में बेच दिया है। जिसके कारण बाढ़ प्रभावित लोगों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।