जिला जमुई,प्रखंड अलीगंज से विजय कुमार सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी के कारण प्रतिदिन हजारो युवाओं को दूसरे प्रदेशो में काम करने के जाते देखा जा रहा है।इन युवाओं का कहना है कि बिहार की सरकार को बनाने में काफी मेहनत किया और इन्हे लगा की अब काम के सिलसिले में बाहर जाने की नौबत नहीं आएगी और अपने परिवार के साथ रहकर उनका भरण-पोषण आसानी से कर लेंगे।किन्तु इस सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और लोग बाहर पलायन ना करे।इनलोगो का कहना है की वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर जाते है और अगर यही हाल रहा है तो वे वंही स्थायी रूप से रह जायेंगे जहाँ स्थायी रूप से इन्हे काम मिलेगा।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.