बिहार राज्य के जमुई जिला से रजनीश कुमार सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को स्वयंसेवी संगठन समग्र भारत न्यास द्वारा संचालित विशेष कार्यक्रम मिशन ग्रीन गोपालपुर के  सदस्यों द्वारा  प्रकृति संरक्षण को लेकर एक जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को गोपालपुर पंचायत की मुखिया श्री मती मौसम कुमारी तथा स्थानीय बुद्धिजीवी मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली का नेतृत्व ग्रीन गोपालपुर मिशन के मुख्य कार्य संचालन पदाधिकारी सह पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह कर रहे थे। साईकिल रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ  प्रमुख लोगों में  धीरज कुमार सिंह,शैलेश कुमार, संतोष सुमन, मुख्य वित्त अधिकारी मनीष नंदन,  चंदन मिश्र उर्फ लड्डू सर, पगडंडी उपाध्यक्ष संजय सिंह, समग्र भारत न्यास के अध्यक्ष डाॅ.रविश कुमार सिंह, रोहित कुमार सहित  समाजसेवी विवेकानंद सिंह,  पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।