*प्रेस रिलीज* *दिनांक 15 जनवरी 2024* भीषण ठंड में जरूरत मंद की मदद करना हर इंसान का फर्ज: सुमन सौरभ भीषण ठंड में कंबल पाकर खिल उठे जरुरतमंद लोगों के चेहरे। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रबोध जन सेवा संस्थान ने बांटा जरूरत मंदो को कंबल। सिकंदरा/जमुई कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए ग्राम लछुआर में अवस्थित प्रधान कार्यालय प्रबोध जन सेवा संस्थान के प्रांगण में संस्थान द्वारा वास्तविक जरूरतमंदों के बिच किया गया कंबल वितरण का आयोजन। राज्य स्तर पर मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही सामाजिक संस्था प्रबोध जन सेवा संस्थान इकाई जमुई द्वारा भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए संस्थान के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में दर्जनों वास्तविक जरूरतमंद के बिच कंबल वितरण का आयोजन किया गया। संस्थान सचिव सुमन सौरभ ने बताया की हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य ही है गरीब, असहाय व जरूरतमंद की मदद करना हम लोग हर संभव प्रयास करते है की जो वास्तविक जरुरतमंद है उनकी मदद को लेकर हर संभव प्रयास किया जाए। आज मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष था जो खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले, बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग, भूमिहीन व वास्तविक जरूरत थे उन्हें चिन्हित करने के उपरांत उन्हें कंबल भेट किया गया। संस्थान के जिला सचिव विनोद कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए हर सामर्थ्‍यवान लेगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। संस्थान सहयोगी रौशन कुमार ने कहा की आगामी दिनों में जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए जिले के तीन प्रखंड में "इंसानियत की दीवार" जल्द ही शुरु किया जायेगा। चार्टेड अकाउंटेंट उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा की संस्था वर्षो से सामाजिक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही है वहीं इस कड़ाके की ठंड में जो गरीब, बेसहारा व असहाय लोग ठंड से कांप रहे हैं, उसे एक अदद कम्बल देना, उनको नया जीवन देने के समान है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार, शिवजीत सिंह चौहान, विकास रविदास, जैकी कुमार, पिंटू पाण्डेय, मिथुन कुमार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।