किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा अपराधी जल्द से जल्द होगा सलाखों के अंदर : पूर्व केन्द्रीय मंञी सह जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा। मंगलवार की दोपहर अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव पहुंचकर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंञी उपेन्द्र कुशवाहा मृतक मुखिया के शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हे ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ खडे है। उन्होने कहा कि मुखिया प्रकाश महतो हत्या कांड में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बखशा नहीं जाएगा चाहे जो भी घटना में शामिल अपराधियों को कडी से कडी सजा दी जाय।उन्होने सुबे की सरकार में न्याय के साथ विकास की बात होती है।उन्होने शोक संतप्त परिवार भरोसा दिलाया निश्चित रूप से आपको न्याय मिलेगा और दोषी जेल के अंदर रहेगा। बता दे कि दरखा पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया प्रकाश महतो को नकाबपोश अपराधियो ने बीते 3 दिसम्बर को गोली मार कर हत्या कर दी थी।इसलिए वे पटना चलकर शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हे ढाढ़स बंधाया।मौके पर पूर्व विधायक रणविजय सिंह,जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह समाज सेवी शैलेन्द्र महतो,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा,जदयू जिला महासचिव हरिओम कुशवाहा,जिलाध्यक्ष ई शंभुशरण,प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद पञकार ,डब्लू कुशवाहा,छात्र नेता नीतिश कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।