Transcript Unavailable.
घरेलू हिंसा सभ्य समाज का एक कड़वा सच है।आज भले ही महिला आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े कुछ भी हो जबकि वास्तविकता में महिलाओं पर होने वाली घरेलु हिंसा की संख्या कई गुना अधिक है। अगर कुछ महिलाएँ आवाज़़ उठाती भी हैं तो कई बार पुलिस ऐसे मामलों को पंजीकृत करने में टालमटोल करती है क्योंकि पुलिस को भी लगता है कि पति द्वारा कभी गुस्से में पत्नी की पिटाई कर देना या पिता और भाई द्वारा घर की महिलाओं को नियंत्रित करना एक सामान्य सी बात है। और घर टूटने की वजह से और समाज के डर से बहुत सारी महिलाएं घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज नहीं करतीं। उन्हें ऐसा करने के लिए जो सपोर्ट सिस्टम चाहिए वह हमारी सरकार और हमारी न्याय व्यवस्था अभी तक बना नहीं पाई है।बाकि वो बात अलग है कि हम महिलाओं को पूजते ही आए है और उन्हें महान बनाने का पाठ दूसरों को सुनाते आ रहे है। आप हमें बताएं कि *-----महिलाओं के साथ वाली घरेलू हिंसा का मूल कारण क्या है ? *-----घरेलू हिंसा को रोकने के लिए हमें अपने स्तर पर क्या करना चाहिए? *-----और आपने अपने आसपास घरेलू हिंसा होती देखी तो क्या किया?
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
थाना रोजा पुलिस टीम के द्वारा तीन शातिर चोरों को चोरी किए गए माल के साथ किया गिरफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति शाहजहाँपुर/दिनांक 15.02.2024/जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गांधी भवन प्रेक्षागृह में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस आॅफिसर्स की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार पाण्डेय ने सभी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस आॅफिसर्स को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुये बताया कि 1792 केन्द्र, 44 जोनल मजिस्ट्रेट, 246 सेक्टर पुलिस अधिकारी है। जनपद मे कुल 2481 बूथ है, 253 फिजिकल बूथ, 76 वल्नरेबुल बूथ है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस आॅफिसर्स निर्देशित करते हुये कहा कि सभी मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी गंभीरता पूर्वक ड्यूटी करें । उन्होने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी अधिकारी पूर्व से ही अभ्यासरत रहे। उन्होने कहा कि मजरो एवं गावों में जाकर अधिकारी प्रधान, पूर्व प्रधान तथा गणमान्य नागरिको से वार्ता करें । उन्होने कहा कि मजरा, गांव अथवा बल्नरेबुल बूथ पर पहुंच कर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में वोटर्स को भयभीत करके प्रलोभन देकर चुनाव बाधित न हो। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग के अधीन है, गंभीरता पूर्वक कार्य करें किसी भी दशा में शिथिलता न बरते। जिलाधिकारी ने बताया कि जेंडर रेश्यु जनपद में 22 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होने कहा कि वोटर्स को बूथ पर लाना आपकी जिम्मेदारी है। बूथों के अप्रोच रोड सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने आशा करते हुये कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्ये को गंभीरता पूर्वक करेगे और सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने में सफल होगें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ----------------- जिला सूचना कार्यालय, शाहजहाँपुर द्वारा प्रसारित।
*शाहजहाँपुर पुलिस* *प्रेस नोट* श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर ने रिक्शा,बस,टैक्सी,होटल,ढाबा आदि चालकों/मालिको से अपील की है कि आगामी दिनांक 17 व 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है, जिसमें विभिन्न स्थानों से परीक्षार्थी आएगे, जिसमें रिक्शा,बस,टैक्सी चालक परीक्षार्थीयों से उचित किराया लें तथा होटल व ढ़ाबा मालिक अपनी रेट लिस्ट लगाए तथा उचित मूल्य लें। अपील की जाती है कि उचित किराया लें जिससे विभिन्न स्थानों से परीक्षा देनें आए परीक्षार्थीयों को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा परीक्षा सकुशल कराई जा सकें ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुनिए एक मज़ेदार गीत, जिसकी मदद से आप खेल-खेल में ही अपने बच्चों को हिंदी की गिनती और स्वच्छता-संबंधी अच्छी आदतें सिखाएं सकते है... वो भी गाकर!
प्रेस विज्ञप्ति शाहजहाँपुर/दिनांक 15.02.2024/जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख अथवा उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही विभिन्न निर्माण सम्बन्धी परियोजानाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने 1 करोड़ अथवा उससे अधिक लागत की सड़क निर्माण सम्बन्धी परियोजनाओं की समीक्षा की साथ ही पूर्ण अथवा अहस्तान्तरित परियोंजनाओं की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। यू0पी सिडको द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत जानकारी देते हुये बताया कि ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव की अनुमति प्राप्त हो गयी है। जर्जर भवन का विनिष्टीकरण हेतु टेण्डर प्रक्रिया प्रगति पर है। राजकीय पाॅलिटेक्निक महिला छात्रावास निर्माण के सम्बन्ध में बताया कि धनाभाव के कारण कार्य बन्द है, डीयू लेटर भेज दिया गया है। यूपीआरएनएसएस द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि वृहद गौ सरंक्षण केन्द्र आलमपुर एवं दोषपुर हेतु टेण्डर प्रक्रियाधीन है। राजकीय एलौपैथिक मेडीकल काॅलेज मुख्य भवन एवं मल्टीपरपज हाॅल के कार्य अवरूद्ध होने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया गया कि निविदा कार्यवाही पूर्ण होते ही निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। सी0एण्डडीएस द्वारा अग्निशमन केन्द्र के अनावासीय भवन के निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि धनाभाव के कारण कार्य प्रगति अत्यन्त धीमी है, धनराशि अवमुक्त कराने हेतु लेटर प्रेषित किया गया है। नगर निगम कार्यालय की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। पीएम सड़क योजनान्तर्गत सड़को की गुणवत्ता जांच किये जाने हेतु गठित समिति द्वारा जांच आख्या उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके हस्तान्तरण की कार्यवाही सम्बन्धित संस्था द्वारा जल्द पूर्ण की जाये तथा जिन परियोजनाओं की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है उनमे जल्द कार्य प्रारम्भ किया जाये। जिलाधिकारी ने सभी पूर्ण परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच कर उन्हे एक सप्ताह में हस्तान्तरण करने हेतु निदे्रशित किया। बैठके के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह सहित सम्बन्धित अधीकारी मौजूद रहे। ----------------- जिला सूचना कार्यालय, शाहजहाँपुर द्वारा प्रसारित।
