***मोबाइल वाणी की खबर पर हुआ असर,नगर पंचायत खुटार ने आनन फानन में कराई अलाव की व्यवस्था*** खुटार(शाहजहांपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों की राहत के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर रवि सिंह ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार अलग- अलग वार्डों में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। वार्डों के साथ-साथ बंडा व तिकुनियां चौराहे,थाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इसकी व्यवस्था की गयी है। ताकि गरीबों एवं आम लोगों को ठंड के प्रकोप से निजात दिलाया जा सके। नगरपंचायत कर्मियों की देखरेख में अलाव जलाया जा रहा है।।
सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाती है, लेकिन सच्चाई यही है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लड़कियां दूर रह जाती हैं। कई बार लड़कियाँ इस प्रोत्साहन से स्कूल की दहलीज़ तक तो पहुंच जाती है लेकिन पढ़ाई पूरी कर पाना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होती क्योंकि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ती है। लड़कियों के सपनों के बीच बहुत सारी मुश्किलें है जो सामाजिक- सांस्कृतिक ,आर्थिक एवं अन्य कारकों से बहुत गहरे से जुड़ा हुआ हैं . लेकिन जब हम गाँव की लड़कियों और साथ ही, जब जातिगत विश्लेषण करेंगें तो ग्रामीण क्षेत्रों की दलित-मज़दूर परिवारों से आने वाली लड़कियों की भागीदारी न के बराबर पाएंगे। तब तक आप हमें बताइए कि * -------आपके गाँव में या समाज में लड़कियों की शिक्षा की स्थिति क्या है ? * -------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने की होड़ बाकी है ? * -------साथ ही लड़कियाँ को आगे पढ़ाने और उन्हें बढ़ाने को लेकर हमे किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ?
ठंड से ठिठुर रहे लोग,कागजों में जल रहे अलाव,.. खुटार,शाहजहांपुर :- शीतलहर का प्रकोप जारी है,कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेहाल है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन खुटार की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था सिर्फ कागजो मे चल रही है,जिससे लोग ठंड में सिकुड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं राहगीर भी अलाव न जलने पर नगर पंचायत प्रशासन को कोस रहे हैं। जबकि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से रोजाना हजारों रुपए की भूसी और लकड़ी की खरीद दिखाकर गोलमाल कर रहे हैं। लेकिन नगर में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिससे लोग काफी परेशान है,सर्द हवाएं जानलेवा भी हो सकती हैं!!
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
*डग्गामार वाहनों पर खुटार पुलिस मेहरबान* एक तरफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लगातार अबैध टैक्सी स्टैंड और गलत पार्किंग को लेकर दिशा निर्देश दें रहें हैं। लेकिन खुटार पुलिस डग्गामार वाहनों पर मेहरबान नजर आ रही है। खुटार में आलम यह है कि तिराहे चौराहे सवारियां भरने के अड्डे बनें हुए हैं। जिससे कई घंटों तक लोगो को जाम से तो जूझना पड़ता ही है। साथ ही कभी कभार बड़े बड़े हादसे का भी शिकार होना पड़ता है। जिसको लेकर खुटार पुलिस डग्गामार वाहनों पर मेहरबान नजर आ रही है।।
*युवक ने महिला के साथ की मारपीट,मुकदमा दर्ज* मोबाइल वाणी संवाददाता खुटार शाहजहांपुर,. बिधुत तार सही कर रही महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने मारपीट की जिसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी,पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! बुधवार क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी हरदेव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर के बाहर लगे बिधुत पोल से लाइट के तार सही कर रही थी। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दिनेश पुत्र प्रेमराज शराब के नशे में आया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा,जब महिला ने गाली देने का विरोध किया तो दिनेश पुत्र प्रेमराज ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।। मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट
