Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

क्राइम

Transcript Unavailable.

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप शुक्ला ने समाज की सेवा में दिया है अहम योगदान,.. - खुटार के पूरनपुर रोड पर स्थित श्रीनाथ सूर्य हॉस्पिटल के डॉ प्रदीप शुक्ला ने बीते दिनों कोरोना काल के दौरान कई गरीबों को निशुल्क चिकित्सीय सहायता प्रदान कर जीवन को बचाया था। इतना ही नहीं समय समय पर आने वाली कई तरह की बीमारियों में गरीबों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में लोगों को होम्योपैथिक से जुड़ी मेडिसिन,जो कि समय के अंतराल में बीमारी में बेहद लाभ देती है,का मुफ्त वितरण भी किया गया। राजनीति के क्षेत्र में भी डॉक्टर प्रदीप शुक्ला ने कई जगहों पर विरोधियों को परास्त किया है।।

खुटार। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे वोटर चेतना अभियान के तहत राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय रुजहां कला के बूथ नंबर 232 पर पहुंचकर मतदाताओं और बीएलओ से बात कर लोगों को नए वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह भदोरिया, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष तरुण दीक्षित, प्रधान रूपराम, राजेश देवल, रोहित शुक्ला, संजय सिंह, चांदपुर प्रधान पंकज मिश्रा, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी, सिल्हुआ ग्राम प्रधान तरुण दीक्षित ने वोटर चेतना अभियान के तहत ग्राम पंचायत रुजहां खुर्द में मृतक मतदाताओं के वोट कटवाने और नए मतदाताओं की वोट बढवाने के लिए बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से वार्ता की और ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर मुनीश राठौर, सर्वेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।।

--- धर्मेंद्र हत्याकांड,हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार --- खुटार पुलिस ने घटना का किया खुलासा, भेजा जेल --- पुलिस ने शिवम राठौर को मोहनापुर तिराहे से किया गिरफ्तार ---- जामातलाशी के दौरान पुलिस ने शिवम राठौर के पास से घटना को अंजाम देने के दौरान इस्तेमाल किया गया 315 बोर देशी कट्टा, एक कारतूस,एवं एक खोखा किया बरामद

मिर्ज़ापुर। माध्यमिक शिक्षा प्रबंधक महासभा के प्रदेश महासचिव शिवओम वाजपेई ने जिले की कलान तहसील में पुलिस के क्षेत्राधिकारी को तैनात किए जाने की मांग प्रदेश के डीजीपी से की है। प्रबंधक महासभा के महासचिव ने डीजीपी को प्रेषित पत्र में कहा है कि शाहजहांपुर जिले की नवसृजित कलान तहसील में एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती लगभग पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। तहसील में राजस्व विभाग का विधिवत कार्य चल रहा है। किन्तु तहसील में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सर्किल) का आज तक सृजन नहीं किया गया है। जिससे कलान तहसील के कलान,परौर और मिर्ज़ापुर थानों के अपराधों का पर्यवेक्षण कार्य जलालाबाद सर्किल के सीओ कर रहे हैं। पत्र में डीजीपी पुलिस को अवगत करवाया गया है कि जिले के कलान,परौर और मिर्ज़ापुर थाने गंगा,रामगंगा और बहगुल नदियों से चौतरफा घिरे होने के कारण पीड़ितों को थानों की पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर फरुखाबाद होकर 70 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सीओ से मिलने जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में कलान तहसील को नवसृजित सर्किल घोषित कर सीओ की नियुक्ति किया जाना न्यायहित मे है। कलान तहसील में सीओ सर्किल बनाये जाने से पीड़ितों को समय से पुलिस सहायता मिलेगी और जलालाबाद जाने में समय और धन की बरबादी भी रुकेगी।