*** 2 करोड़ की स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार *** --- नेपाल से चंडीगढ़ पंजाब में स्मैक की तस्करी करने जा रहा था नेपाली नागरिक लाल बहादुर धर्ती,... Courtesy : Mobile Wani खुटार से अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट
*** ग्राम पंचायत लड़ती में गंदगी की भरमार *** --- हर घर जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क से ग्रामीणों का जीना हो रहा दुश्वार,. Courtesy : Mobile Wani --- महीनों से गांव में नहीं आ रहे सफाई कर्मचारी, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर खुटार। ग्राम पंचायत लड़ती में गंदगी की भरमार है। यहां पर सफाई कर्मचारी महीनों से गांव नहीं पहुंच रहे हैं। जिस वजह से जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां चोक होकर सड़क पर बैरागी है। ऊपर से पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है। जिससे आए दिन ग्रामीण उबड खाबड रोड से ठोकर खाकर गिर कर घायल हो रहे हैं। लेकिन इस ओर अभी तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। ब्लॉक की ग्राम पंचायत लड़ती में भारी गंदगी पसरी हुई है। जहां गांव के लोग उस गंदगी के बीच मजबूरन रहना पड़ रहा है। गांव में बनी नालियों में गंदगी उफना रही है। जो बदबू छोड़ रही है। गांव में सड़क टूटी छोड़ देने से पानी बह रहा है। हालात बद से बदतर है। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहे है। अगर अधिकारी जांच गांव का जायजा ले तो जिम्मेदारों की हकीकत सामने आ सकेगी। इस ग्राम पंचायत के मजरा मठोकर, चतुरपुर में भी सफाई व्यवस्था के हालात बद से बदतर हैं। यहां पर तो कई महीनों से सफाई कर्मचारी सफाई कार्य करने के लिए नहीं गए हैं। जिस वजह से दोनों मुझे दो की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। नालियां चोक होकर सड़क पर बह रही है और उसमें घास आदि भी जमी खड़ी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि जल घर योजना के तहत गांव में पानी पाइप लाइन डालने को सड़क तोड़ दी गई थी। जो पिछले कई माह से टूटी पड़ी है। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे नालियों का पानी बहता है और बरसात के समय परेशानी भी उठानी पड़ती है। जिससे निकलने के दौरान लोग गिरकर चोटिल हो जाते है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। सफाई पर ध्यान नहीं देने पर नालियों में गंदगी जमा है और उफना रही है। गंदगी के पनपने से बीमारी और बदबू आती है। गांव में पसरी गंदगी के बीच लोग रहने को मजबूर है। यही वजह है कि जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। --- सामुदायिक शौचालय में नहीं पानी की व्यवस्था --- खुटार। गांव लड़ती में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है, जो निर्माण होने के बाद से ही बंद पड़ा है। शौचालय में पानी की व्यवस्था तक नहीं है। जिस वजह से शौचालय अभी तक शुरू नहीं हो सका है और उसकी देखरेख के लिए लगाए गए कर्मचारी के नाम पर प्रतिमाह मानदेय भी निकाला जा रहा है। गांव में अव्यवस्था के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। --- सचिवालय में लगा गंदगी का ढेर, टूट कर गिर रहा प्लास्टर --- खुटार। ग्राम पंचायत लड़ती में ग्राम सचिवालय का भी निर्माण का लाखों रुपए की लागत से कुछ साल पहले ही कराया गया है। लेकिन देखरेख के अभाव और साफ सफाई व्यवस्था ना होने की वजह से सचिवालय की छत का प्लास्टर छूटकर गिरने लगा है और उसके अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि सचिवालय में पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक समेत कई कर्मचारियों की नियुक्ति कर उनका मानदेय भी ग्राम निधि के खाते से निकाला जा रहा है। लेकिन ग्राम सचिवालय की साफ-सफाई और देखरेख का अभाव होने की वजह से सचिवालय जर्जर हालात में पहुंचने की कगार पर है।।
*** मोदी सरकार में सभी खुशहाल : सुधीर *** --- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गढिया सरेली गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी डाक्टर सुधीर गुप्ता Courtesy : Mobile Wani खुटार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी के उद्देश्य से गढ़िया सरेली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गो धर्मो के लोगों के लिए तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिससे देश और प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, गरीबों के लिए पक्का घर, महिलाओ के लिए निशुल्क उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन समेत तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे लाखों, करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर जाति धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है और देश की जनता खुशहाल जीवन जी रही है। इस मौके पर उन्होंने किसान सम्मान निधि और उज्जवला गैस के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पति लक्ष्मण गुप्ता, अनिल कटियार, अंकित सिंह भदोरिया, विनोद वर्मा, मुनीश राठौर, मधुसूदन वर्मा, ऋषिपाल, एडीओ कृषि नेत्रपाल, राहुल कुमार, धन देवी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।
कुंडरिया गांव के रामगंगा नदी स्थित बंसी वाले मंदिर का होगा सौंदर्यकरण।
ठेका संचालक होरीलाल शुक्ला । निवासी ग्राम पल्होरा जनपद शाहजहांपुर। गोली मारने वाला सहसोगा प्रधान व अन्य साथी
