*** मोदी सरकार में सभी खुशहाल : सुधीर *** --- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गढिया सरेली गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी डाक्टर सुधीर गुप्ता Courtesy : Mobile Wani खुटार। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी के उद्देश्य से गढ़िया सरेली गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गो धर्मो के लोगों के लिए तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। जिससे देश और प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, गरीबों के लिए पक्का घर, महिलाओ के लिए निशुल्क उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन समेत तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे लाखों, करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर जाति धर्म के लोगों को लाभ मिल रहा है और देश की जनता खुशहाल जीवन जी रही है। इस मौके पर उन्होंने किसान सम्मान निधि और उज्जवला गैस के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पति लक्ष्मण गुप्ता, अनिल कटियार, अंकित सिंह भदोरिया, विनोद वर्मा, मुनीश राठौर, मधुसूदन वर्मा, ऋषिपाल, एडीओ कृषि नेत्रपाल, राहुल कुमार, धन देवी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।