पश्चिम गांव चौराहे पर शुक्रवार सुबह 3:00 के आसपास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने होटल के अंदर रखा हुआ एक काउंटर में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम गांव चौराहे पर जहां पीड़ित अंकित चौरसिया पुत्र लोधेश्वर चौरसिया निवासी ग्राम पोस्ट पश्चिम गांव थाना बछरावां जनपद रायबरेली के द्वारा थाने में आज तहरीर देकर अवगत कराया गया है कि किराए के मकान में चौरसिया स्वीट हाउस व रेस्टोरेंट के नाम से एक होटल संचालित हो रहा है। होटल का काउंटर टीन सेट के नीचे रात को तिरपाल आदि से ढक कर रख दिया जाता है जबकि अज्ञात बाइक सवार लोगों के द्वारा लाठी डंडों से उसे तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया।
सलोन रायबरेली इस बार दिसंबर जनवरी माह में पड़ी कड़ाके की ठंड से लोग रहे परेशान वहीं छात्रों का स्कूल बंद थे। कड़ाके के ठंड और शीतलहर के कारण पशु पक्षियों रहे बेहाल जिनमें से ठंड से कुछ पंछियों की हुई मौत। सलों न क्षेत्र के बसंतगंज के पास मृत अवस्था में मिला एक पंछी।
एसडीएम लालगंज करेंगे नुनेरा ग्राम सभा की भ्रष्टाचार की जांच
रायबरेली, कांग्रेस के गढ़ के नाम पर जिला जाना जाता है जिसमें इस संसदीय क्षेत्र में से तीन बार छीन कर दूसरे को चलने का मौका मिला। जबकि 18 बार कांग्रेस के ही हाथ जीत हासिल होने पर कार्यकाल चलाने का मौका मिला जबकि भाजपा पार्टी के राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि भाजपा इस बार कांग्रेस के उखाड़ फेंकेगी।
रायबरेली खेती में पिछड़ा माना जाने वाला शहर अब हो रहा हाईटेक
रायबरेली | जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने स्थायी और अस्थायी गोशालाओ के निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों के साथ विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि निरीक्षण में दिए गए बिंदुओ के आधार पर जो भी रिपोर्ट नोडल अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जाए उसकी भी उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच की जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहा कि निरीक्षण में पशुओं की चिकित्सा पर विशेष ध्यान दिया जाए। रिपोर्ट में खानापूर्ति नहीं चलेगी। यदि कोई गोवंश बीमार है तो उसका चिकित्सकीय विवरण अवश्य देखा जाए तथा अभी तक इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई की गई है उसकी भी जांच की जाए। पशुओं के चारा स्टाक का गंभीरता से निरीक्षण किया जाए। हरा चारा अवश्य दिया जाए। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं की समस्याओं को छोटी और बड़ी समस्यों में बांट के रिपोर्ट तैयार की जाए। शासन के स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जाता है अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न कि जाए। नोडल अधिकारी अपने-अपने गोशालाओं की समय से रिपोर्ट भेजेंगे। जिन छब्बीस बिंदुओं पर रिपोर्ट देनी है उनमे गोशालाओं के शेड,चारा,पानी, प्रकाश,चिकित्सा और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार के अतिरिक्त सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र की कंपोजिट विद्यालय बाला में अज्ञात चोरों के द्वारा चैनल का ताला तोड़कर किचन के समान सहित दो टैबलेट लगभग ₹100000 का सामान चोरी कर लिया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बाला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक जय गोपाल ने थाना हरचंदपुर में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है ।उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा किचन में रखे चार भगोंने,दो गैस सिलेंडर आदि के अलावा कमरे में रखे हुए दो टैबलेट सहित लगभग ₹100000 का सामान चोरी कर लिया गया है।
आज 2 फरवरी को जिला चिकित्सालय में टीवी क्लिनिक यूनिट में टीवी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई जिसमें उनको निर्देशित करते हुए जिला छह रोग अधिकारी डॉक्टर अनुपम सिंह ने कहा कि 2025 में टीवी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए हम सभी लोगों को पूरी तरह अपना 100% योगदान देना होगा तभी यह लक्ष्य संभव है और सभी टीवी रोगियों के नोटिफिकेशन और निश्चय पोषण योजना आज के विषय में डिटेल लेकर उन्हें अपडेट किया गया इस कार्यक्रम में टीवी यूनिट के समस्त स्टाफ वह कार्य क्षेत्र में काम कर रहे एसटीएस उपस्थित रहे
बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ मार्ग पर शारदा नहर के पास एक विशालकाय अजगर ग्रामीणों ने देखा जिसे देखकर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए ।वही स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना वन विभाग की टीम को दी, वन विभाग की टीम जब तक पहुंचती तब तक अजगर उन्ही झाड़ियो में कहीं छुप गया। कड़ी मशक्कत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं मिली। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, तथा दहशत का माहौल व्याप्त है।
महाराजगंज रायबरेली, महाराजगंज कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार हुआ पत्रकार जगत के पुरोधा के नाम से जानने वाले दादा सुभाष पांडे को हार्ट अटैक से हुई मौत। मौत पर कस्बा सहित क्षेत्र वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
