बचाव का एकमात्र विकल्प फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन: डॉ. रितु - आईडीए अभियान को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक लखनऊ, 2 फरवरी 2024। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित समाज कार्य विभाग में विद्यार्थियों को आईडीए अभियान के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. रितु श्रीवास्तव ने कहा कि फाइलेरिया का दूसरा नाम हाथी पांव है। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। इससे बचाव का एकमात्र विकल्प फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन है। सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवाएं आइवरमेक्टिन, डाईइथाईल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल खिलाएंगे। आप सब दवाओं का सेवन जरूर करें। मैं भी पिछले पांच साल से इन दवाओं का सेवन कर रही हूं। इससे मुझे कोई समस्या नहीं हुई है। यह दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दवा खाने के बाद जी मितलाना उल्टी जैसे समस्याएं होती है तो इसका मतलब है कि शरीर में फाइलेरिया के परीजीवी थे और उनके मरने के परिणामस्वरूप यह प्रतिक्रियाएं होती हैं। यह अपने अप ठीक हो जाती हैं यदि कोई समस्या है तो स्वास्थ्यकर्मी या रैपिड रिस्पॉन्स टीम से संपर्क करना चाहिए। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइलेरियारोधी दवा का सेवन एक वर्ष के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। आइवरमेक्टिन ऊंचाई के अनुसार खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल को चबाकर ही खानी है। एक से दो वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली खिलाई जाएगी। डाईइथाइल कार्बामाजिन (डीईसी) की गोली उम्र के हिसाब से खिलाई जाएगी। दो साल से कम उम्र के बच्चों को यह गोली नहीं दी जाएगी। दो से पांच साल तक की उम्र के बच्चों को एक गोली, पांच से दस साल तक को दो गोली, 10-15 साल के लोगों को तीन और 15 साल से अधिक के लोगों को चार गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया बीमारी का असर स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है इसके अलावा रोजी रोटी और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। यह आनुवंशिक रोग नहीं है बल्कि मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। फाइलेरिया से संक्रमित एक व्यक्ति अन्य स्वस्थ लोगों में संक्रमण का कारण बन सकता है। इस मौके पर प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) के प्रतिनिधि सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
फाइलेरियारोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित : मुख्य चिकित्सा अधिकारी 10 फरवरी से चलेगा आईडीए अभियान उन्नाव, 2 फरवरी, 2024 | जनपद में 10 फरवरी को जब आशा दीदी घर की कुंडी खटखटायें और कहें कि आओ सब लोग और फाइलेरिया की दवा खाओ तो मना मत करिएगा कि नहीं हम नहीं खाएंगे | घर पर दो साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमारी से पीड़ित को छोड़कर सभी लोग दवा खाएं | किसी भी तरह का बहाना मत बनाइयेगा | यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यप्रकाश का | मुख्य चिकित्सा अधिकारी कहते हैं कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उनमूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के 10 ब्लॉक बांगरमऊ, बिछिया, बीघापुर, फतेहपुर चौरासी, मियांगंज, सफीपुर, पुरवा, नवाबगंज, गंज मुरादाबाद और सुमेरपुर में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन(आईडीए) अभियान चलेगा, बाकि आठ ब्लॉक उन्नाव शहरी क्षेत्र, असोहा, हसनगंज, हिलौली, शुक्लागंज, औरास, सिकंदर सिरौसी और सिकंदरपुर कर्ण में नाइट ब्लड सर्वे के दौरान एक प्रतिशत से भी कम केस मिले हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा। आईडीए अभियान के तहत फाइलेरियारोधी दवा आइवरमेक्टिन, डाईइथाईल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी | फाइलेरियारोधी दवा खाएं और जनपद को फाइलेरियामुक्त बनाने में सहयोग करें | अभियान के नोडल अधिकारी डा जे.आर.सिंह ने बताया कि वह पिछले सात साल से फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, उन्हे दवा खाने के बाद कोई समस्या नहीं हुई | दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित हैं | यह मत समझें कि बिल्कुल स्वस्थ हैं तो दवा का सेवन क्यों करें | यह बीमारी फाइलेरिया परजीवी से संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है जब स्वस्थ लोगों को फाइलेरिया संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर काटता है तो स्वस्थ लोग भी संक्रमित हो जाते हैं और इसके लक्षण पाँच से दस साल बाद और कभी-कभी तो पंद्रह साल के बाद दिखाई पड़ते हैं | तब तक देर हो चुकी होती है | फाइलेरिया ऐसी बीमारी होती है जिसका कोई इलाज नहीं है | इसका केवल प्रबंधन ही किया जा सकता है | व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होते हैं और वह जाने अनजाने अन्य लोगों को संक्रमित करता रहता है | जिला मलेरिया अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि आईडीए अभियान के तहत लगातार तीन साल तक साल में एक बार फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है | कुछ व्यक्तियों में दवा सेवन के बाद इसके प्रभाव जैसे चक्कर आना, जी मितलाना और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं इसका मतलब है व्यक्ति में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद थे और उनके मरने के परिणाम स्वरूप यह प्रतिक्रिया हुई है | इसलिए परेशान न हों, यह थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाते हैं | यदि फिर भी कोई समस्या महसूस होती है तो आशा कार्यकर्ता या रैपिड रिस्पॉन्स टीम(आरआरटी) से संपर्क करें |
सरेनी रायबरेली सरेनी विकास खंड के अंतर्गत पूरे चंदू मे कथा चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह तीसरे दिन शुक्रवार को भक्ति के रंग में पूरी तरह कथा व्यास द्वारा राधा कृष्ण की गूंज के साथ झूमत नजर आए।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा निर्देश में 9 मार्च 2024 को दीवानी न्यायालय रायबरेली में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
रायबरेली जिले की महाराजगंज पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है कोतवाली प्रभारी बालेंद्र गौतम ने बताया कि सूचना पर आज एक आरोपी जिसका नाम मोहम्मद अकील पुत्र हजरत अली है ग्राम नीमच थाना अवसान जनपद उन्नाव का रहने वाला है इसे कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है आरोपी की जब तलाशी ली गई तब इसके पास से अवैध गांजा भी बरामद हुआ है आरोपी काफी समय से गांजा तस्करी का कार्य करता है आज संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए इसे जेल भेजा जा रहा है
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है आपको बता दें कि आज हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के सटल का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार कर दिया है ।आज सुबह जब शिक्षक गढ़ विद्यालय पहुंचे तब उन्होंने विद्यालय में टूटे हुए ताले को देखकर हैरान हो गए ,अंदर गए तो देखा कि सरकारी टैबलेट मिड डे मील का सामान गैस सिलेंडर और सरकारी दस्तावेज भी गायब थे । तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि जल्दी चोरों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत में काम करने वाले कर्मचारी पहुंच गए। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिला पंचायत राज अधिकारी पर आरोप लगाया गया कि उनको कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों की कुछ समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था। मगर उनके द्वारा अभी तक उनका निदान नहीं किया गया। ग्राम पंचायत विभाग में जिन कर्मचारियों की तैनाती की गई है उनका शोषण किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के कार्य न करवाकर उनसे राजस्व विभाग के कार्य करवाए जा रहे है। जब कि उन कर्मचारियों को राजस्व विभाग का जरा भी ज्ञान नहीं है।
अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भक्तों में एक गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है देश-विदेश से प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए भक्ति अयोध्या नगरी पहुंच रहे हैं कोई साधन से जा रहा है तो कोई पैदल ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए जा रहा है इसी कड़ी में गुजरात के भावनगर जिले के जैसर तहसील के करला गांव के रहने वाले दो युवक अहीर तरुण व अहीर जयदीप में भी अपने प्रभु की भक्ति का ऐसा जुनून चढ़ा की दोनों युवक साइकिल से ही 1800 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए साइकिल से ही प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए निकल पड़े शुक्रवार की सुबह वह दोनों युवक बांदा बहराइच हाईवे होते हुए जा रहे थे जिनमे से राम भक्त अहीर तरुण ने बताया कि हम सब भाग्यशाली हैं जो अपने प्रभु श्री राम को अपने घर में 500 वर्षों बाद वापस आते देख पा रहे हैं करोड़ों हिंदुओं की तपस्या सफल हुई है इसीलिए हम लोग भगवान राम लाल के दर्शन के लिए साइकिल से ही निकल पड़े
रायबरेली में ऑनलाइन भैंस खरीदने वाला दूधिया साइबर ठगी का शिकार हो गया है। दूधिये से साइबर ठगों ने दस हज़ार झटक लिया है। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव का है। यहां के रहने वाले सुनील कुमार अपने गांव में दूध का व्यापार करते हैं। सुनील अपने तबेले में भैंस की संख्या बढ़ाना चाहते थे। उसी दौरान उन्होंने मोबाइल पर किसान भाइयों डेरी फार्म नाम के यूट्यूब चैनल पर दुधारू भैंस देखी थी। चैनल पर इन भैंसों को ऑनलाइन खरीदने के लिए स्क्रीन पर दिये गए नंबर से संपर्क करना बताया गया था। सुनील ने दिये गये नंबर पर संपर्क किया तो शुभम नाम के व्यक्ति ने ख़ुद को जयपुर का व्यापारी बताते हुए भैंसों का रेट बताया। शुभम ने बताया कि उसके पास अच्छी नस्ल की भैंस उपलब्ध है जो दिन में 18 लीटर तक दूध देती है। साइबर ठग शुभम ने भैंस की कीमत 55 हजार रुपए बताई। साइबर ठग ने व्हाट्सऐप पर भैंस की तस्वीर भी भेज दी। सुनील ने इसे खरीदने की इच्छा जताई तो साइबर ठग ने दस हज़ार रुपये एडवांस मांगा। उसने कहा कि दस हज़ार मेरे अकाऊंट में भेज दो बाकी रकम भैंस डिलीवर होने के बाद देना। इसके बाद सुनील ने साइबर ठग शुभम के खाते में दस हज़ार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। दूसरे दिन जब भैंस नहीं आई तो उसने शुभम को फोन किया। साइबर ठग शुभम ने कहा पच्चीस हज़ार और भेजो तब भैंस मिल पाएगी। इसके बाद सुनील कुमार को शंका हुई कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर एसपी अभिषेक कुमार ने मामले में कोई ऐक्शन लिया या नहीं यह जानने ले। लिए सीयूजी नंबर पर काल की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के रनतपुर चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया।जब एक तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी ,टक्कर लगने से बाइक सवार पति पत्नी और एक मासूम किशोरी घायल हो गई।स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर युवक हालत गम्भीर देख कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया ,वही मां बेटी का इलाज अस्पताल में जारी है । सीएचसी अधीक्षक राम सुमेर ने बताया कि घायल राजकुमार उनकी पत्नी ऋचा और बेटी सौम्या बाइक से कही जा रहे थे।तभी उन्हें तेज रफ्तार पिकप में टक्कर मार दी,जिसके कारण तीनो लोग घायल हो गए थे।युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बाकी महिला और उसकी बेटी का सीएचसी में इलाज जारी है।
