स्व.श्यामकली को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि शिवगढ़,रायबरेली। जड़ी बूटियों से बनाई गई आयुर्वेदिक दवाओं से पुराने से पुराने मरीजों को निरोगी बनाकर उन्हे नया जीवन दे रहे क्षेत्र के मठ मजरे दहिगवां गांव के रहने वाले वैद्य राजकुमार यादव ने अपनी मां समाजसेविका स्वर्गीय श्यामकली की पुण्य स्मृति में निस्वार्थ भावना से कंबल वितरण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजसेविका स्व.श्यामकली की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो गरीब,असहाय,वृद्धों, दिव्यांगों एवं जरुरतमन्द पुरुषों,महिलाओं को वैद्य राजकुमार यादव व उनके बड़े भाई वैद्य कृष्ण कुमार ने कंबल देकर जरूरतमंदों की मदद की। इस मौके पर वैद्य राजकुमार ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि वे खुशनसीब हैं जिनके सिर पर मां का आंचल है,मां की दुवाएं कभी खाली नही जाती, माता-पिता का हमेशा ह्दय से सम्मान करें। उन्होंने कहा कि मां की पूण्य स्मृति में उनके द्वारा शुरू किया गया जरूरतमंदों की सेवा का क्रम हमेशा जारी रहेगा। समाज सेवा के पीछे उनका किसी प्रकार का स्वार्थ नहीं है, निस्वार्थ भावना से हर साल ठण्ड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करने के साथ ही ग्राम पंचायत में गरीब बेटियों की शादी में एक बोरी चीनी दान करेंगे। ज्ञात हो कि वैद्य राजकुमार यादव की मां श्यामकली पत्नी वैद्य गुरु एस.एल.शास्त्री का बीती 19 मई 2023 को हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। जिनकी अर्धवार्षिक पुण्यतिथि पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार सिंह, गया प्रसाद, रामसागर यादव, जगजीवन, शिवशरन सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अंदर पी डी ए पंचायत के आज आठवें दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के अध्यक्षता में पी डी ए जन पंचायत के कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहे हैं वही आज शुक्रवार को बछरावां विधानसभा 177 के विकासखंड क्षेत्र बछरावां सेहगों पूरब, तमनपुर में बैठक आयोजित की गई उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए पी डी ए के उद्देश्य को और समाजवादी पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव के समय की तमाम जन कल्याणकारी उपलब्धियां को बताया गया।
रायबरेली के प्रसिद्ध पर के कस्बे मैदान में चल रही जनसत्ता दल क्रिकेट प्रतियोगिता में जो मैच खेले गए तो उसमें पहले मैच में बसंतगंज ने गोपालपुर को हराया दूसरे मैच में भी बसंतगंज की मैच टीम भेजी थी जिसे सलमान की टीम को हराया पहले मैच में कप्तान हिंदी मॉम नेता जीता और पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 का लक्ष्य खड़ा किया जवाब में उतरी गोपालपुर की टीम 180 रन निबंध 120 रानी बन सके और हार गई दूसरे मैच में भी इसी प्रकार बसंतगंज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रतिदिन की टीम को हराया
रायबरेली। सरेनी विकासखंड के अंतर्गत पूरे चंदू मजरे काल्हीगांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन भक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर कथाव्यास श्री श्री 108 आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मनुष्यों का क्या कर्तव्य है इसका बोध भागवत सुनकर ही होता है। विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते हैं। निस्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं। कथावाचक के मुखारविंद से परीक्षित को श्राप,सुखदेव आगमन,कपिल देवहुति संवाद,अनसुइया संवाद व ध्रुव चरित्र का प्रसंग सुनाया गया!उत्साह और उमंग से श्रद्धालु श्रीराधे,राधे-कृष्ण की गूंज के साथ झूमते-गाते नजर आए। इस अवसर पर गिरजा शंकर दीक्षित,हरी शंकर दीक्षित,उमेश चंद्र दीक्षित,ऋषि दीक्षित,दिनेश दीक्षित,राधे बाजपेई,रामजी पांडेय,कृष्ण कुमार अग्निहोत्री,गोवर्धन अग्निहोत्री,सधन अग्निहोत्री,करूणा शंकर शुक्ला,कृपा शंकर शुक्ला,हरी शंकर त्रिवेदी,राजकुमार मिश्रा,शिवतोष संघर्षी,कमल कुमार मिश्रा,कमलेश दीक्षित,गंगा सागर शुक्ला,हैप्पी मिश्रा,राजेंद्र त्रिवेदी,पुनीत त्रिवेदी,शैलेश मिश्रा,
अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य एवं जनता के लिए पूरी तन्मयता से दिन-रात लगे रहने वाली होमगार्ड का एक मुहिम के तहत प्रशस्ति पत्र फूल माला अंग वस्त्र एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन कर्ता इंद्रमणि सिंह पीसी ने बताया कि कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। वही होमगार्ड ने भी राजेश कुमार के द्वारा अच्छी ड्यूटी करने पर उन्हें मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर थाने में तैनात समस्त स्टाफ एवं होमगार्ड मौजूद रहे।
रायबरेली जनपद में राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव को आने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है इसको लेकर सारा प्रशासन सतर्क हो गया है डीएम हर्षिता मुनि सदर तहसील में सभी पतलू का निरीक्षण किया एसडीएम व तहसीलदार को अध्यक्ष के आने से पूर्व सभी कमियों पर काम करने का निर्देश भी दिया जा चुका है सभी ने कहा कि कोई भी फाइल लंबित नारी है राजस्व के मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर मौका मुहाना करने के बाद ही फैसला किया जाए
रायबरेली जनपद में हाई जातियों की सुविधा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है हज कमिटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकते हैं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन के समय समस्त विभागीय प्रपत्र भी अपलोड करने होंगे 300 यात्रियों पर एक खादिमूल हुज्जाज का चयन किया जाने महिलाओं को भी आवेदन हो सकता है आवेदन करने वालों का पासपोर्ट 15 फरवरी 2024 या उससे पूर्व का बना होना चाहिए
एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग मंच है जो विभिन्न गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों के बच्चों के उपचार में सहायता करता है।https://ketto.org/s?id=rm-890329
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में ेएक प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक (ए) फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रायबरेली डॉक्टर दिग्विजय सिंह चौहान से उनके कार्यालय में जाकर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। डॉक्टर चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में समाज को विशिष्ट योगदान देने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी, सहसंयोजक अजय सिंह चंदेल, प्रधानाचार्य महासभा के जिला संयोजक नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया एवं नव वर्ष की मंगल कामनाएं प्रेषित की गयी।
-------------------------------------- पार्टी टिकट देती है तो मजबूती के साथ लडंूगा चुनाव- राघवेन्द्र सिंह रायबरेली। पूर्व सांसद एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का राम मंदिर आंदोलन से गहरा नाता रहा है। विपरीत हालात में वह संगठन के साथ खड़े हुए। यहीं नहीं राममंदिर आंदोलन में कार सेवकों के पक्ष में मजबूती के साथ पैरवी भी की। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा ने उन पर विश्वास जताया और हरदोई के शाहाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया। संगठन के फैसले को सही साबित करते हुए जीत हासिल की। एक बार फिर उन्होंने रायबरेली में मजबूती के साथ दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि पार्टी यदि टिकट देती है तो रायबरेली में मजबूती के साथ चुनाव लड़कर कमल खिलाने का काम किया जायेगा। उनका कहना है कि रायबरेली लोकसभा क्षेत्र वीवीआईपी होने के बावजूद काफी पिछड़ा है। भाजपा सरकार बनने के बाद ही यहां पर कुछ काम हुए है। स्थानीय सांसद द्वारा मजबूती से पैरवी नहीं करने के कारण यह क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित है। इस बार यहां पर कमल जरूर खिलेगा। इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी का जीतना तय है। यहां पर भी लोग अब कांग्रेस के पंजे से मुक्त होना चाहते हैं। बदलाव की बयार चल रही है। कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता है।
