रायबरेली लोकसभा के प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने मंदिर परिसर के अंदर झाड़ू लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई का अभियान चलाया है। बछरावां विधानसभा में स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर पर आगामी 22 जनवरी श्री राम प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंदिरों की साफ सफाई के आवाहन के बाद बछरावां के सिंह द्वार पर स्थित हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, हरिओम चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, आशुतोष रावत, रामपाल सिंह तथा अनुज रावत मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाल्हेश्वर मंदिर में लगाई झाड़ू शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह लालगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की ।वही भगवान बाल्हेश्वर मंदिर के दरबार में माथा टेककर देश के सुख समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला रखा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी लगातार स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग कर रहे हैं और मंदिरों की ड्योढ़ी पर जाकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख अभियान में गिना जाता है ।वह स्वयं स्वच्छ भारत अभियान पर निगाह रखते हैं और समय-समय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित अन्य विभागों को भी साफ सफाई के लिए निर्देश देते रहते हैं। वर्तमान में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उस सोनिया गांधी ने अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग ना लेने से इनकार कर दिया था। जिसको लेकर यूपी सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता ली। उसके बाद पत्रकारों से रूबरू हुए वही सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी के राम है ही नहीं, राम जिसके हैं। वह राम का निमंत्रण नहीं ठुकराते हैं। सोनिया गांधी के राम हो ही नहीं सकते हैं। जितनी हमें जानकारी है कि सोनिया गांधी राम की पूजा नहीं करती है। सनातन धर्म को नहीं मानती हैं। होली और दिवाली को जानती नहीं है। उन्होंने पूरे देश को कह दिया कि रामसेतु का कोई अस्तित्व नहीं है। राम कल्पना है काल्पनिक है। पूरा देश जानता है कि भगवान राम को मानने वालों में से सोनिया गांधी अलग है। वह किसको मानती किस धर्म की है।सोनिया गांधी हम लोग पूरे देशवासी आज तक नहीं जान पाए। कि सोनिया गांधी किसको मानती है। किस समाज की रहने वाली है।किसकी पूजा करती है।हम लोग नहीं जानते हैं। वैसे पूरा कांग्रेस कंफ्यूज है। सोनिया गांधी राम मंदिर निमंत्रण वापस कर देती है अस्वीकार कर देती हैं। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सरयू में डुबकी लगाकर श्री राम के चरणों में झुक कर आती है। वह कांग्रेस जाने उसे क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए।
थाना क्षेत्र नीम टीकर अंतर्गत घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है आज दोपहर घरेलू विवाद के चलते वीरेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी नीलम वर्मा को किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध करने पर पत्नी को लाठी और डंडों से जमकर पीट दिया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग गांव की रहने वाली सुशीला मौर्या ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है।पीड़िता ने बताया की उसके पड़ोस के रहने वाले सुरेश सिंह से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।पीड़िता ने बताया कि आज वह खेत गई थी।तभी विपक्षियों ने गाली गलौज की,विरोध किया तो लाठी डंडो से पीटा, थाना प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव की रहने वाली शकुंतला नाम की बुजुर्ग महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता ने बताया कि उसका छोटा बेटा रामकेश उसे आएदिन प्रताड़ित करता है ,और उसे घर मे न तो खाना देता है।और न ही घर मे खाना देता है।पीड़िता ने बताया कि वह अपने हिस्सा का अनाज बेच देता है।और विरोध करने पर मारपीट भी करता है,कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया की महिला के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मतरौली गांव की रहने वाली अनिता नाम की महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाइ है।पीड़िता ने बताया की उसका 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु ने घर के बाहर खेल रहा था,तभी पड़ोस के रहने वाले निशांत सिंह ने उसकी आंख में चाकू से हमला कर दिया,जिससे हिमांशु घायल हो गया।तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे शुकरूल्ला पुर गांव के रहने वाले धर्मराज ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है।पीड़ित युवक ने बताया की उसका विवाह 5 वर्ष पूर्व शुशीला नाम की महिला से हुई थी।सुशीला घर से बच्चो को अपने मायके की बात कहकर निकली थी,लेकिन अभी तक वापस नही आई,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया की पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर जांच करवाई जा रही है।जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
किशुनपुर गांव मजरे जोहवा सर्की में एक डेढ़ वर्षीय मासूम के द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन करने से हालत बिगड़ने पर मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अबी पुत्र श्रीनिवास के परिजनों के द्वारा बताया गया अभी आलू के खेतों में मौजूद था जहां जंगली शुवरों से फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओ का इस्तेमाल किया गया था। जहां कीटनाशक दवा से लगा हुआ ब्रेड मासूम ने खा लिया जिससे हालत बिगड़ने लगी,मासुम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज किया जा रहा है।
बछरावां विकासखंड की ग्राम सभा सेहगों पश्चिम गांव की आस्था पटेल पुत्री दीपक कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीएसआईआर यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की है, उनकी इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं वरन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं अर्पित की है।
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न* अफवाहों से रहे दूर, अराजक तत्वों पर रखे कड़ी नजर: डीएम रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में आगामी 22 जनवरी को श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनपद में भव्यता पूर्वक सकुशल व शांतिपूर्वक मनाने हेतु जनपद के धमगुरूओं व संभ्रांत नागरिकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में विभिन्न मन्दिरों व अन्य स्थानों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों व शोभा यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखा जाए, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जाए वहा पर सुरक्षा व्यवस्था, फायर, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने धमगुरूओं व उपस्थिति लोगों से कहा कि जनपद में जहां जहां पर कार्यक्रम आयोजित किये जाए उसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि शोभा यात्रा के दौरान जिन भी रास्तों से जुलूस गुजरेगा वहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही विद्युत विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि बिजली के झूलते व कटे-फटे तारों को अभी से ठीक करा लिया जाए। जिससे कि लोगों को कोई परेशानी ना हो। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था अभी से दुरुस्त रखी जाए। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखी जाए और किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर प्रशासन से तुरंत संपर्क किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी धर्मों के लोगों से कहा कि सभी लोग भाईचारे का परिचय देते हुए हर्षोल्लास के साथ 22 जनवरी को अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करके अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप सहयोग करें। पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने थाने में शांति समिति की बैठक अवश्य करा ली जाए। क्षेत्र मे संयुक्त रूप से भ्रमण कर क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही भी जारी रखी जाए। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बैठक के दौरान सभी संगठनों से आए हुए धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 पूजा मिश्रा, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी सहित धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
