रायबरेली। एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों/बालिकाओं को किया गया जागरुक । रायबरेली एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी । पुलिस अधीक्षक रायबरेली के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शक्ति मोबाइल/एण्टी रोमियो स्कवाड टीम और महिला थाना रायबरेली द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो कार्यवाही के अन्तर्गत सभी थानाक्षेत्रों के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के आस-पास आदि जगहों पर चेकिंग की गयी ।
रायबरेली। शहर के घंटाघर स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में एक स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड उत्तर प्रदेश रहे। शहर स्थित घंटाघर स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड उत्तर प्रदेश रणजीत सिंह का स्वागत जिला कमांडेंट होमगार्ड बृजेश मिश्रा व पूर्व निदेशक आई एफ एफ डी सी विजय बहादुर सिंह ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। सौरभ शुक्ला ने वाणी वंदन गीत से किया। अपने सम्बोधन में रणजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 में रायबरेली में जिला कमांडेंट के रूप में कार्य किया और 2024 में इसी रायबरेली में सेवानिवृत्त होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा दिन है।
रायबरेली। बछरावां विकासखंड के अंतर्गत सेंहगो पश्चिम गांव की आस्था पटेल पुत्री दीपक कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीएसआईआर यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण की है उनकी इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं वरन क्षेत्र के पूर्व सदस्य विधान परिषद द्वारा राजा राकेश प्रताप सिंह पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अग्रवाल जी विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा लोकसभा प्रत्याशी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं अर्पित की हैं।आस्था पटेल लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा गठित मेधावी छात्र परिषद के की अध्यक्ष पद के लिए चयनित हुई थी। उन्होंने अपनी परास्नातक की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से ही अर्जित की है उनकी मां कल्पना वर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है शिक्षक समुदाय में भी हर्ष का माहौल है शिक्षकों ने बिटिया की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं अर्पित की हैं। इनके पिता दीपक चौधरी वर्तमान समय में गांव के प्रधान है। विकासखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी बिटिया की सफलता पर शुभकामना अर्पित की है।
आगामी श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी जीआरपी व पुलिस टीम के साथ शहर कोतवाली के रेलवे स्टेशन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए|
बछरावां विकासखंड स्थित मुड़ियाडीह आश्रम के प्रमुख से भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अपर्णा यादव ने मुलाकात की है। आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने मुडियाडीह आश्रम चामुंडा शक्तिपीठ के प्रमुख श्री कृष्ण महाराज से निजी मामलों को लेकर मुलाकात की अपने निजी मामलों को लेकर आश्रम प्रमुख महाराज जी से विचार विमर्श किया है इस मौके पर उनकी पुत्री भी उनके साथ मौजूद रही मुलाकात को लेकर महाराज से बात करने पर उन्होंने बताया कि कई वर्षों से अपना यादव के हमारे पारिवारिक संबंध है जो कि रिश्ते में वह मेरी बहन है और एक भाई होने के नाते मेरा परम कर्तव्य है कि मैं अपनी बहन के सुखवा दुख के क्षणों को समान रूप से साझा करूं।
बछरावां विकासखंड की ग्राम सभा पस्तौर में स्थित कंजेश्वर शिव मंदिर के महंत स्वामी विचित्रानंद को आगामी 22 जनवरी को होने वाली अयोध्या धाम में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र राम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा उन्हें प्राप्त हुआ। आमंत्रण पत्र पाकर महंत भावुक होते और इस सुख क्षण को शब्दों में बयां ही नहीं कर पाए उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा से भारतवर्ष के 140 करोड़ नागरिकों में मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं जो कि मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षात दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
रायबरेली | थाना नसीराबाद पर पंजीकृत अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त निखिल मौर्य पुत्र राकेश मोर्य निवासी नकदइयापुर थाना जायस जनपद अमेठी को नसीराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सलोन श्री वंदना सिंह का वक्तव्य-*
बछरावां विकासखंड की ग्राम सभा बिशुनपुर अंतर्गत मौरावा बछरावां मार्ग पर बन रही पुलिया ठेकेदार की लापरवाही के चलते आम नागरिकों सहित आने जाने वाले वाहनों के लिए बावले जान साबित हो रही है। ठेकेदार के द्वारा पुलिया निर्माण शुरू करने से पहले एक वैकल्पिक बाईपास बनाया गया, परंतु जैसे तैसे उसे पर मिट्टी डालकर पुलिया निर्माण प्रारंभ कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि बाईपास सही तरीके से न बनने के कारण आए दिन उधर से गुजरने वाले वाहन फंस जाते हैं, इतना ही नहीं कई बार तो बाइक सवार तथा अन्य वाहन बाईपास के बगल में गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन पर सवार व्यक्ति भी घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा तत्काल उक्त बाईपास का निरीक्षण कर ठेकेदार को सही तरीके से उसे बनाने का आदेश दिया जाए ताकि होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवदत्त मजरे धुता ग्राम पंचायत में आज उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया,जब पानी भरने को लेकर दबंगो ने एक महिला को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया, पीड़िता की पिटाई का वीडियो भी किसी ग्रामीण ने बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप।मच गया है।थानां प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया की पूरे शिवदत्त गांव की रहने वाली शिवबाला के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है बताया जा रहा है कि वह पानी भरने के लिए इंडिया मार्का नल पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोस की रहने वाली प्रियांशी संगीता प्रिया ने उसे बेरहमी से पीटा, पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।विधिक कार्रवाई की जाएगी
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग सघन छापेमारी कर रहा है। अयोध्या को जाने वाली सड़क के दोनों ओर जितने भी ढाबे व रेस्टोरेंट पड़ रहे हैं सभी पर छापेमारी कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये जा रहे हैं। जिन खाद्य पदार्थ संस्थानों पर मिलावटी सामान बेचे जाने की आशंका है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। दरअसल प्रदेश सरकार ने भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जा रहे भक्तों को रास्ते में सुरक्षित भोज्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष निर्देश जारी किये हैं। इसी निर्देश के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर अयोध्या मार्ग के सभी ढाबों और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की जा रही है।
