रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में बृहस्पतिवार सांय बचत भवन सभागार में बैठक की गई। जिलाधिकारी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये जाने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर्व गणतंत्र दिवस पर सभी लोग कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारियो तथा को निर्देश दिये कि गणतन्त्र दिवस को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ रखा जाए। क्षेत्र मे संयुक्त रूप से भ्रमण कर क्षेत्र की संवेदनशीलता का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वो को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही भी जारी रखी जाए। उन्होने कहा कि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को देखते हुए साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था सुदृढ़ रखे। किसी भी प्रकार की कहीं कोई कमी हो तो उसे दुरूस्त कर ले। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में निर्धारित समय के अनुसार प्रभात फेरी का आयोजन तथा सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा राष्ट्रगान तथा संकल्प लिया जायेगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन के साथ ही तहसील, ब्लाक, गांव में भी कार्यक्रमों का आयोजन करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। जनपद में साफ-सफाई के साथ ही विद्युत व्यवस्था आदि को भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 पूजा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकासखंड डलमऊ के बालेश्वर महादेव मंदिर में साफ-सफाई किया। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भगवान भोलेनाथ से रायबरेली वासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उद्यान मंत्री ने विकासखंड सरेनी वा लालगंज में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करने के पश्चात अमर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया।

रायबरेली।, जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे सरदार सिंह मजरे बेहीखोर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया और दोनों पक्षों के बीच में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

रायबरेली। प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सांसद सोनिया गांधी पर करारा प्रहार किया है । सोनिया गांधी द्वारा राम मंदिर का आमंत्रण अस्वीकार करने के सवाल पर उद्यान मंत्री ने कहा है कि सोनिया गांधी के राम है ही नहीं, राम की पूजा करती नहीं हैं,सनातन धर्म को मानती नहीं हैं, होली दीवाली जानती नहीं हैं, सोनिया गांधी ने पूरे देश से कह दिया कि रामसेतु का कोई अस्तित्व नहीं है।राम कल्पना है काल्पनिक है, भगवान राम को मानने वाले लोगों में से सोनिया गांधी अलग हैं। पूरी कांग्रेस कंफ्यूज है सोनिया गांधी राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर देती हैं और उत्तर प्रदेश कांग्रेस सरयू में डुबकी लगाकर भगवान श्री राम के चरणों में झुक कर आती है।

रायबरेली पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद भी थानों पर तैनात थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर लगातार सवालिया निशान लगाते जरूर दिखाई दे रहे हैं ताजा मामला रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे सरदार सिंह का प्रकाश में आया है जहां पर रास्ते के विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडे लाठी डंडे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल पीड़ित पक्ष की माने तो थाने पर शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस के द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिए गया जिससे विपक्षियों के हौसले इतने बुलंद हो गए की एक राय होकर विपक्षियों ने घर पर ढाबा बोल दिया जहां महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर की मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित पक्ष अनन्न फानन में जिला अस्पताल में एडमिट कराया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि महिला के सर पर गंभीर चोटें आई हैं एडमिट कर उसे सिटी स्कैन के लिए लिख दिया गया है आगे डॉक्टर देखकर स्थिति का सही आकलन कर पाएंगे फिलहाल नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के आदेश की खल्ली उड़ते थाना अध्यक्षों पर क्या पुलिस अधीक्षक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे या की उनके आदेशों की ऐसे ही निकलती रहेगी हवा

रायबरेली रेलवे कर्मचारी का ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन, ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत मामला जगतपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन का है जहां पर अभय सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी झरहा उम्र 38 वर्ष जो रेलवे विभाग में फोर्थ क्लास के कर्मचारी हैं अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद गंगा गोमती ट्रेन से अपने घर वापस आ रहे थे तभी लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते समय यह ट्रेन के नीचे चले गए और उनके दोनों पैर कट गए वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन काफी देर तक पुलिस न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई व एंबुलेंस की मदद से घायल को जगतपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।

मध्य प्रदेश के रहने वाले संत बद्री बाबा के नाम से जाने जाने वाला राम भक्त राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा होने पर अपनी चोटी से रामरथ को बांधकर खींचते हुए अयोध्या ले जा रहे हैं 11 जनवरी को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ से रामरथ लेकर चले थे आज रायबरेली से अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है

बछरावां स्थित लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर पश्चिम गांव बाईपास से गन्ने से लदा ट्रक मुड़ने के समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें पीछे से आ रही कार भी जा घुसी, दो लोगों के हल्की-फुल्की चोटे आने की सूचना प्राप्त हुई है। गन्ने से लदा हुआ ट्रक लखनऊ प्रयागराज हाईवे को पार कर रायबरेली की तरफ घूमते समय हाईवे के ऊपर पलट जाने से पीछे से कार भी जा घुसी गालीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटित हुई। वही दोनों वाहनों के चालकों को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं।

रायबरेली, जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु वर्ष 2024-25 होने वाली चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को दोपहर 11ः30 बजे से 01ः30 बजे के मध्य जनपद के सभी 18 विकास खण्डों के पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली के प्राचार्य चंदन बागीश ने जानकारी देते हुए सभी अभ्यर्थी से कहा है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट  www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है जिन्हें अभ्यर्थी डाउनलोड करके अपने आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित हों।

रायबरेली, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार विद्यालयो द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्रो को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित है तथा नवीनीकरण न करने वाले छात्रो का चिन्हीकरण करते हुए आवेदन पत्र नवीनीकरण न करने का कारण विद्यालय द्वारा आनलाइन छात्र के सम्मुख अंकित किया जाना है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली से कहा है कि विद्यालयो द्वारा छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रो को 19 जनवरी 2024 तक अनिवार्य रूप से आनलाइन सत्यापित/अग्रसारित करायें। उन्होंने कहा है कि विद्यालयो की लॉगिन पर अग्रसारण हेतु कोई भी आवेदन लम्बित न रहने पाये। इसके अतिरिक्त नवीनीकरण न करने वाले छात्रों का चिन्हीकरण करते हुए आवेदन पत्र नवीनीकरण न करने का कारण विद्यालय द्वारा अनिवार्य रूप से ऑनलाइन छात्र के सम्मुख अंकित करने की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली जाये। विद्यालयों द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति का डाटा अग्रसारित करने के उपरान्त छात्रवृत्ति की पत्रावली 24 जनवरी 2024 तक प्रत्येक दशा में इस कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु विद्यालयो के प्रधानाचार्यो को निर्देशित करें।