"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला के बबीना प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अनीस जी की बातचीत झाँसी मोबाइल वाणी के माध्यम से छन्नो कला से हुई। छन्नो कला कहती है कि वो स्वर्गीय श्री बेटीबाई स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। यह समूह में महिलाएँ अपनी रसोई के नाम से एक ढ़ाबा खोल रही है ताकि 10 महिलाओं को रोज़गार मिले। छन्नो कला बताती है कि पंजाब नेशनल बैंक का एक सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है। वहाँ पर मोबाइल वाणी द्वारा कौन बनेगी बिज़नेस लीडर का पैम्पलेट दिया गया। जिसको पढ़कर इन्होने मोबाइल वाणी में अपना रसोई का बिज़नेस आइडिया शेयर किया। इसके बाद कौन बनेगी बिज़नेस लीडर प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता बन गयी । कौन बनेगी बिज़नस लीडर का खिताब जीतने के बाद उनके अंदर उत्साह भरपूर है। अपने सारे ग्रुप को अपने साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहती हैं।वो कुछ ऐसा काम करना चाहती थी जिससे महिलाओं का उत्साह बढ़े। महिलाओं का आईडिया था कि यह अपना रसोई ढ़ाबा में बिना लहसुन प्याज़ का खाना परोसा जाए ,उन्हें उम्मीद नहीं था कि यह आईडिया उनका काम करेगा परन्तु यह आईडिया उन्हें सफलता दिलवाई। वहीं एक महिला भावना कुमारी बताती है कि वो सभी महिलाएँ सुबह तैयारी कर लेती है और ढ़ाबा शाम में चलता है। महिलाओं का काम बंटा हुआ है जिससे महिलाओं में मिलजुल कर काम होता है । अभी कारोबार की शुरुआत हुई है और इसे बढ़ाने के लिए पैसे गुल्लक में जमा कर रही है। अन्य महिलाओं को भी अपना ढ़ाबा से जुड़कर काम करने में अच्छा लग रहा है।

उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला के बबीना प्रखंड से रवि सेन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम से बात कर रही है। किरण कहती है कि वो पार्लर का काम करती है लेकिन पैसों के कारण वो अपना पार्लर नहीं खोली है। साथ ही वो अच्छे से पार्लर का काम सीखना चाहती है

उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला के बबीना प्रखंड से रवि सेन ,मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण पटेल से बात कर रही है। किरण रुई की बत्ती बनाने का काम करना चाहती है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज भी भारत जैसे देश में , चाहे वह विधानसभा क्षेत्र हो या राज्यसभा , महिलाओं का किसी भी क्षेत्र में स्वागत किया जाता है। महिला प्रत्याशियों के लिए हर पार्टी सोचती है और आगे बढ़ने में अनुमति प्रदान करती है। पार्टियाँ महिलाओं को आगे बढ़ा रही है ताकि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएँ आगे आये। ऐसे महान नेता हैं जो राजनीतिक दलों में अपने दलों के शीर्ष पर हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के झांसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बच्चों को शिक्षा का लाभ दिया जा रहा हैं । सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं के तहत बच्चों को विशेष रूप से सर्दियों में विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हमारे बच्चों को स्वेटर ,मोज़े ,मुंडा आदि बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही है। पारदर्शी योजना के अंतर्गत बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि दी जा रही है ताकि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आये

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च में लगने वाले माइट कीट और इसके नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें