उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर जो गर्मी के विषय में कार्यक्रम चलाया जा रहा है वह बहुत अच्छा लगा
गर्मी का कहर जो बरस रहा है, लोग कहते हैं कि यह प्रकृति का देन है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमने जो बीज बोये हैं वो ही आज अंकुरित हो रहे हैं। क्योंकि जब हमने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, जब हमने पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, तो प्लास्टिक की जितनी मात्रा का हमने दुरुपयोग किया है, आज हमारे पास जो पर्यावरण है वह नष्ट हो गया है। यह संतुलन में नहीं है और गर्मी का इतना प्रकोप है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिए दूभर हैं
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को खरीफ धान के नर्सरी हेतु खेत की तैयारी की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
भीषण गर्मी और लू के कारण स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, इन सभी खतरों से निपटने के लिए हमें तैयारियां करनी होंगी।
Transcript Unavailable.
साथियों, यह दिन बेहद ही खास होता है क्यूंकि जगह -जगह पर स्वास्थ्य संगठनों एवं समाज सेवियों द्वारा रक्तदान शिविर लगाई जाती हैं और स्वस्थ्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इतना ही नहीं लोग इस दिन बड़े ही उत्साह और निःस्वार्थ भाव से अपने स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करते हैं और जरूरतमंद लोगों तक ब्लड पहुँचाने में अपना योगदान देते हैं। तो,आइये हम सब मिलकर रक्तदान की इस मुहीम से जुड़े और विश्व रक्तदाता दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को विश्व रक्तदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला से विकेश प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि म सभी जानते हैं कि बदलते मौसम से लोग परेशान हैं, लेकिन लोगों ने अपनी समस्याएं बढ़ा दी हैं। न केवल पूरा बुंदेलखंड पीड़ित है, बल्कि पूरा देश गर्मी से पीड़ित है और कई जगहों पर आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं और कई लोगों की जान भी गई है। जिन मजबूर परिवारों को अपनी आजीविका कमाने के लिए पूरे दिन घर से बाहर रहना पड़ता है और धाम में काम करना पड़ता है तो वे ऐसा करने के लिए मजबूर होंगे। जलवायु को प्रदूषित होने से बचाने के लिए, इस पर्यावरण को बिगड़ने से बचाने के लिए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ कर सकें ताकि हम जैसा अनुभव कर रहे हैं वैसा न हो।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे बीमा के बारे में
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि देश का तरक्की का आंकलन करना है तो पता करना है कि उस देश की महिलाएँ कितनी तरक्की की है। काम के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है। आज हमारे घर में जो महिलाएँ है ,उनको सम्मान देना है। उनके अधिकारों की रक्षा करना चाहिए। सामान व्यवहार करना चाहिए। लोग जागरूक हो कर समाज में महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव को कम कर सकते है।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पानी का प्राकृतिक स्रोत घट रहा है। कबतक बोरिंग के भरोसे में लोग रहेंगे। प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो रहा है। अभी लोग नहीं समझेंगे तो आगे बहुत मुश्किल होगा ,आने वाले दिनों में पानी खरीद कर पीना होगा
