फतेहपुर। ब्लाक इकाई विजयीपुर का चुनाव मंगलवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह, सोहनलाल वर्मा व सुरेश सिंह यादव की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया के बाद मूलचंद यादव को अध्यक्ष, अरविंद कुमार को महामंत्री व देवेंद्र प्रताप को उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सर्वसम्मति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं ऐरायां ब्लॉक इकाई चुनाव में अध्यक्ष पद पर शम्भू प्रसाद साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य पदों पर सर्वसम्मति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बधाई देते हुए सभी को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शिक्षा मित्रों की मांगों पर एक कमेटी बनी है जिसकी पहली बैठक 18 जनवरी को लखनऊ में होगी। गंगा राम गुप्त, सुधा सिंह, सुनीता सिंह, रीता, रमेश, प्रदीप, सुभद्रा, चरन सिंह रहे।

युपी फतेहपुर असोथर। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने मंगलवार को उपमंडी समिति में संचालित हॉट शाखा के केंद्र का निरीक्षण करते हुए खरीद का जायजा लिया। किसानों द्वारा धान में कटौती किए जाने की शिकायत पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसएमआई सुरेश यादव व अखिलेश यादव धान की कटौती न करने और तेजी में तौल तेजी लाने के निर्देश दिए। मंडी समिति में तौल न होने कारण बोरी न होना पाया गया। जिस पर एसएम आई सुरेश यादव को जमकर लताड़ लगाई कार्य शैली में सुधार करने को कहा यंहा पर निर्मल सिंह राम महेश , रज्जन शुक्ल , आशुतोष तिवारी, मनावा,वेदु दुबे, अजय सिंह आदि भाजपाई व किसान मौजूद रहे।

बिन्दकी। मजदूर ने मिस्त्री पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। वह मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मिलकिन खेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में मिस्त्रत्त्ी व मजदूर कार्य में जुटे थे। इसी दौरान मामूली कहासुनी में वृद्ध राजगीर मिस्त्रत्त्ी भिखारी प्रसाद निवासी चुरामन खेड़ा को मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने फावड़ा मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को फौरन सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर थरियांव, । किसान रामरतन की हत्या का खुलासा नहीं होने पर उसके बेटे ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली में गहरा असंतोष व्यक्त किया है। एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ तो वह अफसरों के सामने धरने पर बैठेगा। हत्याकांड के मामले में पुलिस की तरफ से मामले को ठंडे बस्ते में डाले जाने के बाद मृतक के बेटे ने परिवार सहित आंदोलन की चेतावनी दी है। मृतक के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि डेढ़ महीना से ऊपर हो गए पुलिस को एक सुराग तक नहीं मिला। आरोप लगाया कि पुलिस कातिलों को पकड़ना ही नहीं चाह रही है। एसएचओ प्रवीण सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

फतेहपुर बिन्दकी, । नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किए जाने से दो दशक पूर्व डूडा से बनी कालोनी जर्जर हो गई। रखरखाव के अभाव में आवास रहने लायक नहीं है। मंगलवार को एसडीएम ने नगर पालिका टीम के साथ कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए मरम्मीकरण का कार्ययोजना बनाकर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नगर के ईदगाह मैदान के पीछे स्थित डूडा कॉलोनी में 65 आवास बनाए गए थे, लेकिन किन्ही कारणों से नगर पालिका परिषद को हैण्डओवर ना होने से दशकों से कॉलोनी वीरान पड़ी है। अराजक तत्वों का अड्डा बनी कॉलोनी के खिड़की, दरवाजें तक गायब हो चुके है। वर्तमान में डूडा कॉलोनी पूरी तरह से जर्जर खस्ताहाल पड़ी है, चारों तरफ गंदगी का अंबार है। वहीं कड़ाके की सर्दी में तिरपाल और कच्ची छतों पर गुजर बसर करने वाले बेसहारा गरीबों की मजबूरियों को देखते हुए एसडीएम अनिल यादव नगर पालिका ईओ निरूपमा प्रताप व टीम के साथ डूडा कॉलोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर आवासों की स्थितियों को देखते हुए उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका को परिसर की साफ सफाई तथा पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए इंडिया मार्का हैण्डपंप लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यहां पर नगर पालिका प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, निर्माण जेई अरविंद सिंह सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद रहे। शिकायतों के मद्देनजर जर्जर पड़ी डूडा कॉलोनी को मरम्मतीकरण के लिए पालिका के साथ निरीक्षण किया गया है। जो भी आवास मरम्मत लायक नहीं है उन्हें छोड़कर बकाए आवासों के मरम्मतीकरण के लिए पालिका को एस्टीमेंट बनाने, पेजयल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। -अनिल यादव,एसडीएम बिंदकी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के फतेहपुर जिले से परमानन्द पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इन्होने 01-01-2024 को एक खबर प्रसारित किया था,जिसमें बताया गया था कि नाला निर्माण के दौरान मौरंग के जगह डस्ट मिलाया जा रहा था। कस्बे के लोगों ने मानक को ले कर सवाल उठाया था और बहुत दुखी थे । खबर प्रसारित होने के बाद मोबाइल वाणी संवाददाता ने पी डब्लू डी के अधिकारी के साथ सीधा संपर्क किया और समस्या से अवगत कराया।परिणामस्वरूप  लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी सक्रिय हुए और कॉन्ट्रैक्ट को डस्ट की जगह मौरंग लगाने का निर्देश दिया।अब नाला निर्माण में मौरंग का उपयोग किया जा रहा है। मानक के अनुरूप कार्य होने से क्षेत्रीय लोगों ने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया।

Transcript Unavailable.