चुनाव लड़ने के लिए नेता जिस तरह से दल बदल का खेल करते हैं उसमें जनता, लोकतंत्र, विचारधारा, राजनीतिक वफादारी जैसे शब्द अपनी महत्ता खो देते हैं। नेताओं द्वारा ऐसा करने से केवल शब्द ही नहीं लोकतंत्र की वह भावना भी अपने वास्तविक अर्थों में खत्म हो जाती है, जो जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता का शासन से संचालित होती है।
अमेठी जनपद के अंतिम छोर पर स्थित हनुमान मंदिर चिरैया जो पुलिस चौकी सराय गोपी के सामने स्थित है दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह चौहान ने पूजा कमेटी की तरफ से दुर्गा पूजा में बेहतर योगदान देने वाले चौकी प्रभारी राजेश कुमार यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही जांबाज सिपाही केके यादव को कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया है।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ बता रहे हैं कि धान में गंधीबग कीट के बारे में जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ धान की फसल में कंडवा रोग के उपचार की जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
विजय सत्य की हुई हमेशा, हारी सदा बुराई है ! आया पर्व दशहरा बतलाता, करना सदा भलाई है !! साथियों, भारत एक त्यौहारों का देश है और यहां पर कई प्रकार के त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाये जाते हैं। सभी त्योहारों के पीछे कोई विशेष महत्व होता है। इन्हीं त्यौहारों में दशहरा भी एक मुख्य त्यौहार है। यह त्यौहार हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के त्योहारों में दशहरा का त्यौहार मनाने के पीछे भी एक मुख्य कारण है। क्योंकि इस दिन से पहले मां दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध किया था और इसी दिन इसका वध किया था। | इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ने भी लंका के राजा रावण का वध किया था तब से इस विजय स्मृति को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है | दशहरा प्रतीक है बुराई पर अच्छाई की जीत का, अहंकार के पराजय का और दुनियाँ में सत्य के महत्व को दर्शाने का। दोस्तों आइए आज के दिन हम शपथ लें .. अपने जीवन में लोभ, लालच और अत्याचारी वृत्तियों को त्यागकर, क्षमारूपी बन कर जीवन जियेंगे। दशहरा के इस पावन अवसर पर आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की और से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
चुनाव का माहौल देखरकर जनता भी उत्साहित है कि वह एक बार फिर उसके अपने हितों के लिए काम करने वाली सरकार का चुनाव करेगी। जनता उत्साहित भले ही हो कि उसके लिए काम करने वाली सरकार का चुनाव हो रहा है, लेकिन इसमें उसकी भागीदारी नहीं के बराबर है। अगर भागीदारी होती तो राजनीतिक दल उनकी पसंद के उम्मीदवारों को मैदान में उतारते, लेकिन यहां तो हालात ऐसे हैं कि जो भी चुनाव जिता सके उसे उम्मीदवार बना दिया जा रहा है।
अमेठी जिले के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत इन्हौना ग्राम पंचायत में विगत कई वर्षों से आईटीआई स्कूल का निर्माण चल रहा था अचानक पिछले 6 महीने से निर्माण कार्य बंद हो गया जिसको लेकर समाजसेवी ग्रामीण जनता ने शासन प्रशासन से आईटीआई स्कूल इन्हौना के निर्माण को पुनः शुरू कराए जाने के लिए अमेठी जिले के जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा तथा शासन के उच्च अधिकारियों से आईटीआई स्कूल का निर्माण का प्रारंभ कराए जाने की मांग की गई है इस संबंध में युवा समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य विकास यादव ने कहा कि आईटीआई स्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से विद्यालय में क्षेत्र के हजारों युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है । टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
ग्राम सभा भेलाई कला गांव का खडंजा मुख्य मार्ग का ढलान से गांव लोग काफी परेशान
