बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को कमजोर समझ कर उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग नहीं किया जाता है। लेकिन महिला कमजोर नहीं होती हैं। महिला अपने अंदर की ताकत को पहचान लें, तो कोई उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता है। लेकिन समस्या यह है की महिलाओं को उनका परिवार और समाज ही आगे बढ़ने नहीं देते हैं

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा निकाली गयी सीनियर रेजिडेंट के पदों पर काम करने के लिए इक्छुक हैं इन पदों पर कुल 76 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतनमान 67,700 से 70,000 रुपए प्रति माह रहेगा।जिन उम्मीदवारों ने डीएनबी/एमडीएस/एमडी/एमएस में अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली है, वे इस भर्ती अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष रखी गई हैं।हालांकि, महिलाओं/ओबीसी/एससी/एसटी/शारीरिक रूप से विकलांग (पीएच) उम्मीदवारों के लिए आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी ।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: रु.1,500/ तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: रु.1,200/-रखा गया है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट में जाकर जानकारी ले सकते हैं वेबसाइट है - www.aiimspatna.edu.in .

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के पास जमीन होने के बाद भी वो उसका उपयोग नहीं कर पाती हैं। क्योंकि घर के पुरुष उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हैं। पुरुषों के अनुसार महिलाओं का काम घर के काम और बच्चों का ध्यान रखना है

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। क्योंकि शिक्षा के अभाव में महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है। शिक्षित महिला जमीनी अधिकार मिलने के बाद उस पर अच्छी खेती और व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन सकती है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। इससे महिलायें अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी और उसका सदुपयोग कर पायेंगी। अशिक्षित महिला के नाम पर जमीन अगर होगी भी तो वो उसके महत्व को नहीं समझ पायेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जायेगा तो महिलाएं खुद को स्वतंत्र महसूस करेंगी। जमीन का अधिकार मिलने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकेंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पिंकी देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पुरुष महिलाओं को अपने जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं, क्योकि वे संपत्ति अपने अधीन रखना चाहते हैं। महिलाओं को घर गृहस्ती सँभालने के लायक ही समझा जाता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबिता देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पुरुषों को जमीन में जितना अधिकार मिलता है उतना ही महिलाओं को भी मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो वे अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती हैं और अपना एवं अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शीतल कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अगर उन्हें जमीन का अधिकार मिलेगा तो वे अपने जमीन में खेती करेंगी। और फसल बेच कर अपने बच्चों को शिक्षित करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया की भूमि अधिकार पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है शिक्षा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शीतल कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अगर महिलाओं को अधिकार दिया जायेगा तो वे खेती कर के अपना और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना सकती हैं