बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लड़का और लड़की के साथ सामान व्यवहार करना चाहिए। जैसी पढ़ाई लड़का को करवाते है वही लड़की को भी करवानी चाहिए।लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं है आज के ज़माने में लड़कियां हर काम करती है लेकिन कुछ ही लोग है जो लड़कियों को कमज़ोर समझते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलायें आज भी यह कहती हैं की पुरुषों के नाम पर जमीन है, इसका मतलब वो हमारी ही जमीन है। लेकिन कुछ महिलाओं ने यह भी विचार दिया की ऐसा जमीन सिर्फ कहने के लिए हमारा है। हमारे नाम पर भी जमीन होनी जरुरी है। इससे महिलाओं का आमत्मविश्वास बढ़ेगा उन्हें आगे बढ़ने के लिए रास्ता और हिम्मत भी मिलेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जमीनी अधिकार पाने में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। 70 प्रतिशत महिला खेती बाड़ी में लगी रहती हैं। लेकिन इन्हें केवल मेहनताना ही मिलता है। जिससे ये सिर्फ अपना भरण - पोषण कर पाती हैं। किसी प्रकार का विकास नहीं हो पाता है। इसलिए उन्हें पूर्ण भूमि अधिकार मिलने चाहिए ताकि वे बच्चों को शिक्षित कर सकें। महिलाओं का विकास होगा तब ही हमारे देश का विकास होगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कमला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं दिया जाता है। क्योंकि पुरुष वर्ग महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं देते हैं। महिला अशिक्षा के कारण अपने अधिकारों के लिए आगे भी नहीं आ पाती है। अगर हमें भी अधिकार मिलेगा तो हम सब अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे। ऐसे हमारा देश भी विकास कर पायेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने इंदु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। बच्चों का भरण - पोषण अच्छे से कर सकेंगे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कमला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती बाड़ी कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सलोनी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर सरकार महिलाओं को छोटे - छोटे कामों से जोड़े जैसे चुड़ी का व्यापार , पापड़ बनाना या कुछ पैकिंग का कार्य तो महिलायें आसानी से आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने प्रियांशु कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं के आगे बढ़ने में सबसे बड़ी बाधा अपने परिवार वाले ही उतपन्न करते हैं। अगर किसी महिला के पति उनका सपोर्ट करेंगे तो उनका परिवार भी उनका साथ जरूर देगा। इसलिए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए परिवार का साथ मिलना जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सविता कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलने में कई बाधा आती हैं। लेकिन सबसे पहले घर वाले ही बाधक बनते हैं। इसके बाद समाज के लोग बाधा बनते हैं। इसलिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए जिससे महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त हो सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रिंकी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अपने खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए। अगर एक महिला आगे बढ़ेगी तो कई महिलाओं को इससे हिम्मत और प्रेरणा मिलेगी। इसलिए महिलाओं को निडरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए
