बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन से हुई। अर्जुन कहते है कि ये दो भाई बहन है। ये अपनी बहन को जमीन अधिकार में हिस्सा देना चाहेंगे क्योंकि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। जो लड़का कर सकता है वो लड़की भी कर सकती है। जिस तरह लड़के अपने माता पिता का भरण पोषण कर सकते है उसी प्रकार लड़कियां भी कर सकती है । इसीलिए लड़कियों को बराबर का हक़ मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन से हुई। अर्जुन कहते है कि महिलाओं को अपने अधिकार लेने के लिए शिक्षित होना ज़रूरी है। महिला शिक्षित हो कर अपने अधिकार लेना सीखेगी और इससे खेती बाड़ी व व्यापार करेगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जीवन में बदलाव लाने के लिए उनको शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अगर महिला शिक्षित होगी, तो वो जीवन में आगे बढ़ पाएगी। ग्रामीण महिलाएं ज्यादातर अशिक्षित हैं। वो सिर्फ धान रोपना और काटना जानती हैं। इसके आलावा वो घरेलू कार्य करती हैं। यदि ग्रामीण महिलाओं को घर के पुरुष आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे तो,वो जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं। महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होने की जरुरत है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा के अभाव में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत जगह ऐसी महिलाएँ है जो अशिक्षा के कारण जमीन में अधिकार नहीं ले पा रही है। वो पुरुषों के ही अधीन रहते है। जो पुरुष करते है वही सर्वपरि मानते है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार के नियमों का पालन करे। जब महिलाओं को मालिकाना हक़ होगा तब ही आगे बढ़ पाएगी। अपना जमीन रहने से वो खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत बनेगी और अपने बाल बच्चों को अच्छे से शिक्षित करेगी

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियांशु से बातचीत की।प्रियांशु का कहना है कि लड़के और लड़की को अपने पिता की संपत्ति पर समान अधिकार होना चाहिए क्योंकि लड़की लड़कों से कम नहीं होती। माता-पिता दोनों को जन्म देते हैं दोनों को समान अधिकार होता है। जो लड़के को अधिकार देते हैं, लड़की को समान अधिकार देते हैं तो इसे संपत्ति को क्यों न दें.

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से त्रियांशु कुमारी से बातचीत की।त्रियांशु कुमारी का कहना है कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार ले लेती हैं लेकिन अशिक्षित महिलाएं सोचती ही रहती हैं उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलता। इसलिए सब कुछ शिक्षा है,शिक्षा नहीं है तो कुछ भी नहीं है

उत्तर प्रदेश राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका कुमारी से बातचीत की। प्रियंका कुमारी का कहना है शिक्षित होने के बावजूद महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा उन्हें लड़ना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कुमारी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए प्रयास किये जा सकते है। महिलायें भी पुरुष की तरह खेतो में काम करती है, फिर भी उन्हें भूमि का मालिकाना हक़ नाही दिया जाता है। महिलाओं को भी भूमि अधिकार दिलाने के लिए पुरुष को आगे आना होगा और महिलाओं का साथ देना होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी कहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए सशक्त होना बहुत जरुरी है। आज कल महिलायें हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ रही है, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ साथ सहारा देने की भी जरुरत है। अगर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का साथ पुरुष वर्ग देंगे तो वे भी आगे निकल सकेंगी , अपना विकास कर सकेंगी और अपने बच्चो का पालन पोषण कर सकेंगी। अगर उन्हें भूमि में अधिकार मिलता है तो खेती बारी कर के आगे बढ़ सकेंगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी कुमारी से हुई। छोटी कुमारी यह बताना चाहती है कि लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पढ़ लिख कर महिलाये आगे बढ़ सकती है। छोटी कुमारी का कहना है की वो भूमि में अधिकार जरूर लेना चाहेंगी।