बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कोयल कुमारी से साक्षात्कार लिया। कोयल कुमारी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार दिलवाने के लिए पुरुष को भी सपोर्ट करना चाहिए।ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष महिलाओं को कमजोर समझते हैं। जबकि शहर में महिलाओं की स्थिति बेहतर है और उनको जमीन का अधिकार भी दिया जा रहा है महिलाओं को आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि कुमारी से साक्षात्कार लिया। अंजलि कुमारी ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में लड़का और लड़की दोनों को अधिकार मिलना चाहिए। दोनों में कोई अंतर नही होता है। जो काम लड़का कर सकता है वो काम लड़की भी कर सकती हैं। लड़की भी माता - पिता का देखभाल कर सकती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम कुमारी से साक्षात्कार लिया। पूनम कुमारी ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। साथ ही महिलाओं को जमीन में पूरा अधिकार मिलना चाहिए। ऐसा होने से महिलाएं आगे बढ़ेंगी
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को जमीन पर हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। अगर महिलाओं को जमीन पर अधिकार दिया जायेगा तो वह कोई रोजगार करके आगे बढ़ेगी।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रावती कुमारी से हुई। चंद्रावती कुमारी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं के नाम पर भूमि रजिस्ट्री होनी चाहिए। उनके नाम से भूमि रजिस्ट्री नहीं है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम देवी से हुई। पूनम देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को अशिक्षित होने के कारण जमीन पर अधिकार नहीं दिया जा रहा है। महिला को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाओं के नाम से जमीन का रजिस्ट्री होना चाहिए। उनके नाम से जमीन है और वह उसमे खेती करती है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम देवी से हुई। पूनम कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी का सामान हक़ होना चाहिए। महिला को जमीन का अधिकार मिलेगा तो वो खेती बाड़ी कर के आगे बढ़ेगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजू देवी से हुई। रंजू कहती है कि महिलाओं को जमीन अधिकार मिलना ज़रूरी है । जमीन में अधिकार मिलेगा तो वो खेती बाड़ी कर आर्थिक रूप से मज़बूत होकर बच्चों को अच्छे से शिक्षित करेंगी ताकि भविष्य अच्छा हो सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजू देवी से हुई। रंजू कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। पिता की संपत्ति में बेटा और बेटी का सामान अधिकार होना चाहिए।
