Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोह प्रखंड मुख्यालय निवासी समाजसेवी सह वैष्णव कुलभूषण स्व. रामजी मिश्रा की तीसरी पुण्यतिथि समारोह मिश्रा लाॅज स्थित परिसर में मंगलवार को संत समागम का आयोजन किया गया। उपस्थित संतों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मृत्यु सत्य है और जीवन बहुत ही अमूल्य है। इसके महत्व को समझते हुए प्राणी मात्र की सेवा करें। संत समागम से पूर्व दर्जनों विद्वान ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात परिसर में स्थापित समाजसेवी के स्मारक स्थल पर बारी बारी से दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बुधवार को भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 67 वां परिनिर्वाण दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बारी बारी से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। भारतीय संविधान को प्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार दरकिनार कर रही है। भारतीय संविधान के संस्थागत एवं सभी संस्थाएं को गुलाम बना दिया गया है। जिससे भारतीय संविधान खतरे में है। इसको बचाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।
जेंडर हिंसा के खिलाफ 16 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए लोक लाज के बंधन में बंधी यह महिला जो दहेज के लोभियों के हाथों घरेलू हिंसा की सज़ा झेल रही थी, और आखिर में इसके खिलाफ उठाया उन्होंने एक कदम।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
