गोह प्रखंड मुख्यालय निवासी समाजसेवी सह वैष्णव कुलभूषण स्व. रामजी मिश्रा की तीसरी पुण्यतिथि समारोह मिश्रा लाॅज स्थित परिसर में मंगलवार को संत समागम का आयोजन किया गया। उपस्थित संतों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मृत्यु सत्य है और जीवन बहुत ही अमूल्य है। इसके महत्व को समझते हुए प्राणी मात्र की सेवा करें। संत समागम से पूर्व दर्जनों विद्वान ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात परिसर में स्थापित समाजसेवी के स्मारक स्थल पर बारी बारी से दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।