Transcript Unavailable.

अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता लेकर रामदूत गली-गली, घर-घर दस्तक दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप व जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो चला है। बुधवार को गोह प्रखंड के उपहारा भाजपा मंडल के हथियारा गांव में बुथ अध्यक्ष रविरंजन जायसवाल के नेतृत्व में पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र डोर टू डोर जाकर भेंट किया गया।

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से पहुंचे पूजित अक्षत वितरण अभियान के तहत बुधवार को देवकुंड धाम में पूजित अक्षत अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा के नेतृत्व में रथयात्रा निकालकर वितरण किया गया। रथयात्रा में आगे आगे चल रहे डीजे व बैंड बाजों की मधुर धुनों पर दर्जनों युवा भगवा ध्वज लहराते चल रहे थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कसमा स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर छात्र-छत्राओं के बीच स्टार्टअप के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्टार्टअप क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अव्वल पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत मणि ने पुरस्कृत किया।

दाउदनगर प्रखंड के मनार पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों के द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। मनार पंचायत के नवरतन चक स्थित पंचायत भवन में मुखिया राजकुमार राम की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया। उप मुखिया विजय प्रसाद के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 10-एक से पारित हो गया।

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना परिसर में प्रशिक्षु डीएसपी चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। बैठक में दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में निकलने वाले जुलूस, मंदिरों में पूजा -अर्चना एवं कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

कड़ाके की ठंड पड़ रही ठंड को देखते हुए एक बार फिर से गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नगर पर्षद के वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा द्वारा अपने वार्ड के लोगों के अलावा दूसरे वार्डो के जरूरतमंदों के बीच अपने आवास पर एवं चयनित लोगों के घर-घर जाकर 225 कंबल का वितरण किया गया।