अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता लेकर रामदूत गली-गली, घर-घर दस्तक दे रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप व जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो चला है। बुधवार को गोह प्रखंड के उपहारा भाजपा मंडल के हथियारा गांव में बुथ अध्यक्ष रविरंजन जायसवाल के नेतृत्व में पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर का चित्र डोर टू डोर जाकर भेंट किया गया।