Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ओबरा प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों के द्वारा चार हजार रुपए लेकर राशन कार्ड बनाया जा रहा है। यह आरोप अभाविप छात्र नेता पुष्कर अग्रवाल ने लगाया है। उन्होंने बताया कि ओबरा आपूर्ति कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनुमंडल पदाधिकारी से इसपर रोक लगाने और सम्बन्धित अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
गोह प्रखंड मुख्यालय के युवाओं के लिए समाजसेवी मंजीत राणा की पहल काफी उपयोगी साबित हो रही है। प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप फ्रीडम लाइब्रेरी में एसी, मुफ्त इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा, शुद्ध व शीतल पेयजल तथा प्रतियोगी एवं धार्मिक पुस्तकें युवाओं को खूब भा रही हैं। मौजूदा समय में 100 से अधिक विद्यार्थी प्रतिदिन उसका लाभ उठा रहे हैं। छः माह पूर्व में बने इस स्व अध्याय केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। तैयारी करने वाले युुवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की पुस्तकें व पत्रिकाएं उपलब्ध हैं।
गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र स्थित महाराजगंज गांव निवासी किसान किसान अरुण कुमार व गृहणी संगीता देवी का पुत्र विवेक ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.1 पसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। उसके सफलता से घर परिवार व के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विवेक आईआईटी करने के बाद सिविल सर्विस कंप्लीट कर देश की सेवा करना चाहता है।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम जानेंगे बैंक खाता खुलवाना क्यों जरुरी है। इसके साथ ही सुरक्षित भविष्य के लिए केवल बचत करना काफी नहीं हैं
