गोह प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात का त्योहार रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। देर शाम मुसलमानों ने मजारों पर जाकर अपने पूर्वजों को याद किया। रात भर जागकर इबादत की। मजारों के पास लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। ताकि वहां पर पहुंचने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो।
गोह प्रखंड के देवहरा गांव निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में देवहरा-पथरौल गांधी मैदान में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहटा की टीम ने निर्धारित सोलह ओवरों में छः विकेट गंवाकर 151 रनों का लक्ष्य रखा वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी हसपुरा की टीम सभी ओवर खेलकर अंतिम विकेट पर 147 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
तमाम गैर सरकारी रिपोर्टों के अनुसार इस समय देश में बेरोजगारी की दर अपने उच्चतम स्तर पर है। वहीं सरकारें हर छोटी मोटी भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र देने के लिए बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों को भी आमंत्रित कर रही हैं, जिससे की बताया जा सके कि युवाओं को रोजगार उनकी पार्टी की सरकार होने की वजह से मिल रहा है।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
दाउदनगर के पतंजलि आश्रम गोरडीहां में योग, हवन, यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ पुरोहित पप्पू पांडेय के निर्देशन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लिया। मुख्य यजमान दयानंद शर्मा रहे। योग प्राणायाम आसन व्यायाम से बीपी,शुगर,थायराइड,जोड़ों का दर्द, माइग्रेन समेत कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है। यज्ञ पौराणिक चिकित्सा पद्धति है। हमें योग एवं यज्ञ को दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।
पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष जनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
