अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा पशुओं को संतुलित आहार देने और समय- समय पर डॉक्टरी सलाह लेने के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

दाउदनगर के दिशा बौद्धिक मंच के तत्वावधान में 10 मार्च को दोपहर 1 बजे से ज्ञान गंगा इंटर स्कूल के प्रांगण में कवि-सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बार कार्यक्रम को यादगार बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

उपहारा पुलिस ने अरंडा मोड़ से दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांचोपरांत दोनों की शराब पीने की पुष्टि हुई।

गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हुंड़रही गांव में सोमवार को रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी यात्रा किया गया। गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लिए जलभरी यात्रा में शामिल हुए।

महाशिवरात्रि के दिन आयोजित एक दिवसीय देवकुंड महोत्सव तैयारी को लेकर सोमवार को देवकुंड थाना परिसर में बैठक कर महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। विदित हो कि जिला प्रशासन के अनुशंसा के बाद आठ मार्च को देवकुंड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गोह राजद विधायक भीम कुमार सिंह ने राजकीय स्तर से देवकुंड महोत्सव कराए जाने की विशेष पहल की थी। विधायक के पुरजोर कोशिश के बाद देवकुंड महोत्सव के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से पांच लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है।

एडीआर संस्था ने अपनी एक और रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में राजनीतिक पार्टियों की कमाई और खर्च का उल्लेख है। यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे राजनीतिक पार्टियां अपने विस्तार और सत्ता में बने रहने के लिए बड़े पैमाने पर खर्च करती हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े सत्ता धारी दल ने बीते वित्तीय वर्ष में बेहिसाब कमाई की और इसी तरह खर्च भी किया। इस रिपोर्ट में 6 पार्टियों की आय और व्यय के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई एम और बीएसपी और एनपीईपी शामिल हैं। दोस्तों, *---- आपको क्या लगता है, कि चुनाव लडने पर केवल राजनीतिक दलों की महत्ता कितनी जरूरी है, या फिर आम आदमी की भूमिका भी इसमें होनी चाहिए? *---- चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई खर्च की सीमा के दायेंरें में राजनीतिक दलों को भी लाना चाहिए? *---- सक्रिय लोकतंत्र में आम जनता को केवल वोट देने तक ही क्यों महदूद रखा जाए?

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

Transcript Unavailable.