सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
गोह पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी को घर से गिरफ्तार किया गया है।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा बकरी पालन में टीकाकरण के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया में शहीद देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ छोटू मुखिया की बारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर छोटू मुखिया के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक व अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के दिए गए संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की साज़िश रची जा रही है। छोटू मुखिया हमेशा दलितों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहे थे। उनके अधूरे सपनों का साकार करने के लिए आगे आने की जरूरत है।
रफीगंज थाना क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को भागने का आरोप शिक्षक पर लगाया गया है। इस मामले में छात्रा के पिता ने रफीगंज थाना में शिक्षक को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। गांव के ही मध्य विद्यालय के शिक्षक से ज्यादा लगाव था। शिक्षक मोबाइल से भी बात किया करते थे।
देवकुंड थाना क्षेत्र के गढ़ पर गांव में नवनिर्मित महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां आयोजक कमेटी द्वारा जोर शोर से की जा रही है। ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से महावीर जी की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह पांच दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल से किया जा रहा है, जिसका समापन 15 अप्रैल को होगी। 11 अप्रैल को गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी जो देवकुंड स्थित सहस्त्रधारा कुंड घाट पहुंचेगी जहां पर पूरे विधि विधान के साथ जलभरी कराई जाएगी।
उपहारा थाना क्षेत्र के बिलारु गांव में बीते बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों द्वारा उपहारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष से सात लोगों को एवं द्वितीय पक्ष से 12 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
