बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से प्रतिमा देवी से साक्षात्कार लिया।प्रतिमा देवी ने बताया कि माता -पिता को लड़का और लड़की के बीच भेदभाव नही करना चाहिए। दोनों को बराबर शिक्षा और हक़ मिलनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता आशुतोष कुमार जानकारी दे रही हैं कि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपने काफिले के साथ मंगलवार को देवकुंड पहुंचे जहां भाजपा जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा के नेतृत्व में बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर के समीप माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जब एक महिला असहाय होती है तो उसे किसी से सहायता लेनी पड़ती है। लेकिन इनके अनुसार महिला सहायता लेने के बजाय महिला कोई काम करेगी तो ज्यादा बेहतर होगा। समाज में उनकी एक अलग पहचान बनेगी। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि जब महिलाओं को लोकतंत्र में भागीदारी हो सकती है तो जमीन में क्यों नही? विकट परिस्थिति में जमीन में हिस्सेदारी होने से हिम्मत मिलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज कल की महिलाएं राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और पोलिटिकली बयानी में भी सबसे आगे हैं। महिलाओं को और प्रोत्साहित करने के लिए जमीन में उनको अधिकार दिलाना जरुरी समझते हैं। कई महिलाएं नौकरी करती हैं,फिर भी जमीन में उनको हिस्सा देना बहुत जरुरी है । यदि कोई महिला नौकरी नही करती है तो वो जमीन में फसल उगा कर कोई व्यापार कर सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पति के सम्पत्ति में से हिस्सा नही दिया जाता है और जमीनी अधिकार से बेदखल किया जाता है । ऐसा होने पर महिलाएं बहुत बेबस और लाचार हो जाती हैं। वो अपनी आर्थिक स्थिति को नही सुधार पाती हैं। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में पूरा हक़ मिलना चाहिए। ताकि वो रोजगार एवं खेती-बाड़ी के माध्यम से अपने बच्चे का गुजारा अच्छे से करें तथा उन्हें कामयाब बना सकें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का और लड़की में फर्क नही करना चाहिए। दोनों ही माता-पिता के संतान होते हैं और दोनों को पढ़ाई-लिखाई में भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए । यही नही माता-पिता की सम्पत्ति में भी दोनों को बराबर हक़ मिलना चाहिए। ऐसा होने से बच्चे अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गर्मी की चुनौतियां और समाधान, गर्मी से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मूंग, उड़द, भिंडी, लोबिया आदि फसलों में कीट के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से कोमल कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जब लोकतंत्र में महिलाओं को बराबरी का अधिकार है तो जमीन में भी महिलाओं का अधिकार होना चाहिए। लोकतंत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। आधुनिक काल की महिलाएँ पुरुषों की बराबरी कर रही है