Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
रफीगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ यौन शोषण करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोरी ने थाना क्षेत्र के एक युवक को नामजद आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पूछताछ के बाद आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया।
गुरुवार को गोह प्रखंड के उप प्रमुख आरती देवी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर समय निर्धारित करने की मांग बीडीओ से किया है। प्रखंड के कुल 29 सदस्यों में से 17 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा बीडीओ व प्रखंड प्रमुख को ज्ञापन सौंपा गया है। चापुक पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने बताया कि वर्तमान उप प्रमुख के द्वारा नियम संगत कार्य नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हम लोगों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाकर इन्हें पद से हटाना चाहते हैं।
अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी के क्रम में दाउदनगर पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। ट्रैक्टर चालक बम रोड के एक खेत में बालू गिराकर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है।
Transcript Unavailable.
गोह रफीगंज पथ के स्टेट हाइवे 68 पर बंदेया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव के समीप गुरुवार की सुबह एंबुलेंस पलट जाने से चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोरमा देवी, फुलवंती देवी, सुकांति देवी, भूनलाल यादव सभी ग्राम भेलपुर थाना टेकारी, बंशी थाना के नदौरा के हरि यादव, अंजनी देवी, रोनिया देवी, रफीगंज थाना के वीरेंद्र कुमार एवं चालक इंदल यादव का इलाज किया गया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क सभी रोगियों का रोमास्का आंख अस्पताल रफीगंज के कियाखाप में आंख का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया था।
एनएच 139 के दाउदनगर-पटना पथ पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल की पहचान खैरा गांव निवासी कमलेश शर्मा के रूप में की गयी है। हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा के सदस्यों ने तत्काल उनको एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
