गोह रफीगंज पथ के स्टेट हाइवे 68 पर बंदेया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव के समीप गुरुवार की सुबह एंबुलेंस पलट जाने से चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनोरमा देवी, फुलवंती देवी, सुकांति देवी, भूनलाल यादव सभी ग्राम भेलपुर थाना टेकारी, बंशी थाना के नदौरा के हरि यादव, अंजनी देवी, रोनिया देवी, रफीगंज थाना के वीरेंद्र कुमार एवं चालक इंदल यादव का इलाज किया गया। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निशुल्क सभी रोगियों का रोमास्का आंख अस्पताल रफीगंज के कियाखाप में आंख का ऑपरेशन कर लेंस लगाया गया था।