बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने श्वेता कुमारी से साक्षात्कार लिया। श्वेता कुमारी ने बताया कि महिलाओं को एकजुट होकर भूमि अधिकार के लिए प्रयास करना चाहिए। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रीता देवी से साक्षात्कार लिया।रीता देवी ने बताया कि अगर इनको भूमि में अधिकार मिल जाएगा तो ये खेती करेंगी और अपने बच्चों को पढ़ाएंगी। घर का खर्चा चलाएंगी एवं परिवार का विकास करने पर ध्यान देंगी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार देने में कई बाधाएं हैं। पुरुष पूरा हक़ महिलाओं को नहीं दे पाते हैं। वो चाहते हैं महिलाएं खाना बनाएं और बच्चों को सम्भलें । मगर ये सही नहीं है। महिलाओं को पूरा हक़ देना चाहिए,ताकि वो आगे बढ़ सकें । पुरुष इस कारण भी महिलाओं को जमीन में हिस्सा नहीं देते हैं क्योंकि कई महिलाएं अपना घर-परिवार छोड़कर चली जाती हैं। ऐसे में पुरुषों को जमीन खोने का डर बना रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना बहुत जरुरी है। जमीन में हक़ मिलेगा तभी महिलाएं आगे पढ़ पाएंगी और अपना भविष्य सुनिश्चित कर पाएंगी। अपने जमीन में वो खेती-बाड़ी कर सकेंगी। घर-मकान बना पाएंगी या अपने बच्चों को शिक्षित कर पाएंगी। जितना पुरुषों का हक़ है उतना ही महिलाओं का भी हक़ है। मगर महिलाओं को इस हक़ से वंचित रखा जाता है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि पुरुष महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं देते हैं, क्योंकि उन्हें भय होता है की महिला जमीन बेच ना दें। इसलिए जमीन अपने अधीन ही रखना चाहते है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अगर जमीन पर हक मिलता है, तो वो खेती कर अनाज को बेच कर अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य बेहतर बना सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी ने कोमल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को अगर जमीन पर हक़ मिलेगा तो वो उस पर खेती कर अपने बच्चे को शिक्षित कर सकती है। महिलाओं के खुशहाल और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें भी जमीन पर हक़ मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी ने कोमल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि आज भी महिलायें पुरुषों के अधीन होती हैं। वो अपना निर्णय स्वतंत्र रूप से नहीं ले पाती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी ने कोमल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि पुरुषों को डर होता है की महिलायें उनसे बेहतर कार्य कर सकती हैं। इसलिए पुरुष उन्हें संपत्ति पर अधिकार नहीं देना चाहते हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने लीलावती देवी से साक्षात्कार लिया।लीलावती देवी ने बताया कि महिलाओं को अच्छा ज़िन्दगी जीने के लिए मेहनत करना चाहिए।महिला मेहनत करेगी तो आगे बढ़ पाएगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।