बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मनोरमा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिला को जमीन पर हिस्सा मिला तो वो उसमें खेती कर के अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने मनोरमा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती का काम कर आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने चंचल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दिया कि पुरुष महिलाओं को कमजोर और बेबस समझते हैं। उन्हें लगता है, महिला कभी पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकती है। जबकि महिला आज पुरुषों से कंधा से कंधा मिला कर चल रही है। इसलिए महिलाओं को हिस्सा मिलना चाहिए। जिससे वो अपना और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बना सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने अंशुल से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दिया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार जरूर मिलना चाहिए। इससे महिला आगे बढ़ेगी और अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर उनका भविष्य भी सुरक्षित कर पायेगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को समाज में अपनी जगह बनाने के लिए अपनी सोच को बदलना होगा और एकता के साथ अपने दृढ़ सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। महिलायें पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है। जरूरत है तो सोच बदलने और कोशिश करने की

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने नेहा कुमारी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलायें अज्ञानतावश आज भी पिछड़ी हुई है। क्योंकि जो बुनियादी चीजें हैं, महिलायें उसके प्रति भी जागरूक नहीं है। आज भी महिला अपने बच्चों को टीका नहीं दिलवाती हैं, इस सोच के साथ की बच्चे को बुखार आ जायेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने चंद्रावती देवी से साक्षात्कार लिया। चंद्रावती देवी ने बताया कि पुराने ज़माने के मुकाबले महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार आया है। महिलाएं पहले घूँघट में रहती थी,मगर अब अपने बल पर घूम रही है,नौकरी कर रही है और काम भी कर रही है। बाईक और कार चला कर सफर करती है। साथ ही महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने बेबी कुमारी से साक्षात्कार लिया। बेबी कुमारी ने बताया कि समाज में महिलाओं को भूमि अधिकार ना दे कर बहुत गलत किया जा रहा है। सिर्फ मर्द खेती नही करते हैं,बल्कि महिलाएं भी खेती करती हैं। अपने हक़ के लिए महिलाओं को एक जुट होकर प्रयास करना होगा। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता देवी से साक्षात्कार लिया। संगीता देवी ने बताया कि ये अच्छी जिंदगी जीने के लिए मेहनत करती हैं। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देती हैं,ताकि वो अच्छी नौकरी कर पाएं । बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने सनीशा कुमारी से साक्षात्कार लिया। सनीशा कुमारी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। पहले महिलाओं को घर से बाहर नही जाने दिया जाता था। अब महिलाएं अपने बल पर पढ़ाई कर रही हैं और घर से बाहर निकल कर अपना हक़ ले रही हैं। पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार नही था। अब महिलाएं वोट देती हैं तथा नौकरी भी कर रही हैं । बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।