बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लीलावती कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं शिक्षित हो रही हैं फिर भी उन्हें अधिकार नहीं दिया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि महिलाओं को केवल घर का काम करने के लायक समझा जाता है। महिलाओं को रोजगार का अवसर देना चाहिए, जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लीलावती कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अशिक्षित होने के कारण महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फुला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा जाता है क्योकि महिलाएं शिक्षित नहीं होती है। शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो रोजगार से जुड़ेंगी और उनके साथ साथ देश का भी विकास होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है महिलाओं को अगर उनका अधिकार मिलेगा तो तो वे आगे बढ़ेंगी। साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ना आवश्यक है

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिंस कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही सभी क्षेत्र में महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो वे आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलायें आज भी यह कहती हैं की पुरुषों के नाम पर जमीन है, इसका मतलब वो हमारी ही जमीन है। लेकिन कुछ महिलाओं ने यह भी विचार दिया की ऐसा जमीन सिर्फ कहने के लिए हमारा है। हमारे नाम पर भी जमीन होनी जरुरी है। इससे महिलाओं का आमत्मविश्वास बढ़ेगा उन्हें आगे बढ़ने के लिए रास्ता और हिम्मत भी मिलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जमीनी अधिकार पाने में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। 70 प्रतिशत महिला खेती बाड़ी में लगी रहती हैं। लेकिन इन्हें केवल मेहनताना ही मिलता है। जिससे ये सिर्फ अपना भरण - पोषण कर पाती हैं। किसी प्रकार का विकास नहीं हो पाता है। इसलिए उन्हें पूर्ण भूमि अधिकार मिलने चाहिए ताकि वे बच्चों को शिक्षित कर सकें। महिलाओं का विकास होगा तब ही हमारे देश का विकास होगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कमला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं दिया जाता है। क्योंकि पुरुष वर्ग महिलाओं को आगे बढ़ने नहीं देते हैं। महिला अशिक्षा के कारण अपने अधिकारों के लिए आगे भी नहीं आ पाती है। अगर हमें भी अधिकार मिलेगा तो हम सब अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करेंगे। ऐसे हमारा देश भी विकास कर पायेगा

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने इंदु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। बच्चों का भरण - पोषण अच्छे से कर सकेंगे

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कमला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती बाड़ी कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।