बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बात कर रही है। ये कहती है कि महिलाओं को उनका हक़ मिलना चाहिए। महिला बेसहारा है ,बच्चों को कैसे पढ़ाएगी अगर उन्हें उनका हक़ नहीं मिलेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सविता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार से वंचित रखा जाता है। क्योंकि महिलायें जागरूक नहीं है। अगर महिला शिक्षित और जागरूक होंगी तो उन्हें अपना अधिकार जरूर मिलेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सरीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार हो या अन्य कोई अधिकारसभी में परुषों क समान ही महिला को भी हक मिलना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भी पुरुषों के अनुसार समान हक मिलना चाहिए। महिलायें पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें उनके अधिकार से वंचित नहीं करना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अभी तक समानता का अधिकार नहीं मिला है। इसका कारण यह है की महिलायें शिक्षित नहीं है। इसलिए आत्मनिर्भर नहीं हो पा रही है। महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिलता है। भारतीय संविधान में महिला और पुरुष दोनों को बराबरी का हक दिया गया है। लेकिन अभी तक हमारा समाज इसे स्वीकार नहीं कर पाया है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों की महिलायें अपने हक से वंचित रह जाती है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि लड़कियों की शादी में खर्च होता है इसलिए उन्हें कई बार भूमि अधिकार नहीं मिलता है। लेकिन लड़कों की शादी में भी खर्च होता ही है। इसलिए दोनों को समान अधिकार दिया जाना चाहिए। लड़कियों के साथ किसी तरह का भेद - भाव नहीं करना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को भी संपत्ति में समान हक मिलना चाहिए। इससे महिलाओं को बहुत अधिक हिम्मत मिलेगी और वो आत्मनिर्भर हो कर आगे एक अच्छा जीवन जी पायेगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को अपना अधिकार पाने के लिए काफी मेहनत करना होगा। सभी महिलाओं को जागरूक होना होगा और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना होगा। तब ही महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार पाने के लिए सबसे पहले उन्हें जागरूक होने की आवश्यकता है। महिलाएं खुद जागरूक होंगी तब ही अपने परिवार और समाज को जागरूक कर पाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि समाज को महिला का सम्मान करना चाहिए
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम बताया कि पहले वे जागरूक नहीं थी, टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई नहीं थी। लेकिन मोबाइल वाणी से जुड़ने के बाद बहुत कुछ सीखा है और आत्मनिर्भर बनी हैं।
