बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने लालती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गरीब महिलायें ना खेती कर पाती हैं ठीक से ना कोई रोजगार कर पाती हैं। इसके कारण वो पिछड़ी रह जाती हैं
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने श्रेया कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को हर क्षेत्र में असमानताओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक महिला शिक्षा से वंचित रह जाती है। क्योकि उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। अशिक्षा के कारण महिला नौकरी नहीं कर पाती हैं। अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं। महिलाओं को उतने अवसर नहीं दिए जाते हैं, जितना की पुरुषों को मिलता है
उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शहरों के लोग जागरूक हैं और वहां सुविधाओं का अभाव नहीं है। इसलिए शहरी क्षेत्र की महिलाएं सफल रहती हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता और सुविधा के अभाव में महिलायें ना रोजगार से जुड़ पाती हैं और ना ही बिजनेस में कुछ अच्छा कर पाती हैं। गांव की महिला का भी शिक्षित होना बेहद जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने सुमित्रा देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। अधिकार मिलेगा तब ही महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कुसुम देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को जमीन पर हक नहीं मिलता है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से कोमल कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसुम देवी से हुई। कुसुम देवी यह बताना चाहती है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार नहीं दिया जाता है, जिसके कारण वह खेती या कोई रोजगार नहीं कर पाती है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रहे हैं कि महिलाओं को खेती बाड़ी से जुड़ने पर होने वाले लाभों की जानकारी जब होगी तब वो इस कार्य से जरूर जुड़ना चाहेगी। इसलिए महिलाओं को अधिकारों के साथ-साथ इसके बाद होने वाले लाभ की भी जानकारी देनी जरुरी है। शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं। लेकिन अशिक्षा के कारण कई महिला अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इसलिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरुरी है
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि जल के बिना कोई भी प्राणी जीवित नहीं रह सकता है। लेकिन इस पानी की कमी के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले के जमाने में लोग बहुत दूर से पानी लाते थे। जिसके कारण उनका अधिक समय पानी लाने में ही निकलता था। जिसके कारण लोग पढ़ाई से भी वंचित रह गए। आज सभी के घर में पानी की व्यवस्था है। लेकिन एक समय था जब लोग पानी बहुत सीमित मात्रा में प्रयोग करते थे
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि हमारे देश के विभिन क्षेत्रों में कई प्रकार की असमानताएं देखने को मिलती है। महिला और पुरुषों को एक समान नजरिये से नहीं देखा जाता है। लोगों को मानना है की महिला पुरुषों के मुताबिक़ कम काम करती है। इसलिए महिलाओं को वेतन भी कम दिया जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई परिवार में यह देखा जाता है की लड़कों के खान - पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लड़कों की शिक्षा पर भी ध्यान देतें हैं। लेकिन लड़कियों को पढ़ने नहीं देते। इसके कई कारण हैं, लड़कियों को घर पर गृहस्थी संभालने के लिए रखा जाता है। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। जिसके कारण लड़कियां अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाती हैं
