गोह प्रखंड के देवकुंड थाना क्षेत्र स्थित महाराजगंज गांव निवासी किसान किसान अरुण कुमार व गृहणी संगीता देवी का पुत्र विवेक ने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.1 पसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। उसके सफलता से घर परिवार व के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विवेक आईआईटी करने के बाद सिविल सर्विस कंप्लीट कर देश की सेवा करना चाहता है।

दाउदनगर शहर के नहर पुल से एक बाइक की चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। बाइक मालिक ने अपनी बाइक नहर पुल पर लगा दी थी और आरा मशीन पर लकड़ी खरीदने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक को चुरा लिया गया।

ओबरा प्रखंड कारा में राहुल गांधी के औरंगाबाद में 15 फरवरी को आयोजित न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए एक बैठक रखा गया। बैठक में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया एवं औरंगाबाद में आयोजित न्याय यात्रा को सफल बनाने तथा आगामी लोक सभा चुनाव में अपना ताकत दिखाने की बात पर विचार-विमर्श किया गया।

ओबरा अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी हरिहरनाथ पाठक ने प्रभार ग्रहण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने नव पदस्थापित अंचलाधिकारी को अंग वस्त्र तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओं श्री पाठक ने कहा कि सरकार के द्वारा हमें जो जिम्मेवारी दिया गया है निश्चित रूप से शत प्रतिशत पालन करूंगा तथा विधि व्यवस्था को लेकर सजग रहेंगे।

बुधवार को पूरे गोह प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाया गया। इसको लेकर गोह, देवकुंड, देवहरा, उपहारा, महदीपुर सहित अन्य प्रमुख बाजारों तथा दर्जनों गांवों में पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। हिदू पंचांग के अनुसार सबसे शुभ दिन माना गया है। पंचांग के अनुसार चार ऋतु में सबसे श्रेष्ठ ऋतु बसंत ऋतू को माना गया है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से सलोनी कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि आठ महीने के बच्चों को पहले शारीरिक विकास के लिए पोषक भोजन खिलाने के लिए अपने माता - पिता की आवश्यकता होती है । अपने बच्चों को दिन में दो बार खाना खिलाना चाहिए , या तो उन्हें इधर - उधर घुमाकर , या खेल खेलकर , या उन्हें अपना मोबाइल फोन दिखाकर । बच्चे के विकास से बच्चे का बेहतर विकास होता है। बच्चे की उंगली पकड़कर चलना या तोते के साथ खेलना जैसे खेल खेलते हैं ,इससे मानसिक विकास होता है । पौष्टिक आहार भी एक बच्चे की मस्तिष्क के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । बच्चे को दैनिक आहार में कम से कम चार खाद्य समूह दिए जाने चाहिए जैसे कि चावल , दाल ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.