Transcript Unavailable.

ओबरा प्रखंड के ऊकूरमी गांव में भगवान शिव एवं ब्रह्म जी के मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को जलभरी यात्रा निकली गई। जलयात्रा में बड़ी संख्या में महिला तथा पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर जय हर हर महादेव का जय घोष करते हुए ओबरा पुनपुन दो मुहान पहुंची जहां इंदौर से चलकर आए आचार्य चंदन शास्त्री के पूरे विधि विधान से श्रद्धालुओं को कलश में जलभरी कराई।

दाउदनगर थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर स्थित जिओ कंपनी के दो टावरों में चोरी की घटना का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल के सामने लगे जियो टावर के डिजि लॉक को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा एक सौ लीटर डीजल चुरा लिया गया। वहीं अंछा गांव के जियो टावर से 130 लीटर डीजल और बैटरी चुरा लिया गया।

गोह प्रखंड के उपहारा थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर अलग अलग गांव में छापेमारी कर दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मामले में कांड संख्या 12/24 दर्ज किया गया है। जिसमें दोनों आरोपितों को गिरफतार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

गोह प्रखंड के कैथी सीरों गांव में ग्रामीणों के सहयोग से स्वामी धरणीधराचार्य की मूर्ति कैथी सीरों गांव स्थित राम-जानकी ठाकुरबाड़ी में विराजित होने वाली उनकी प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 18 फरवरी को देवहरा पुनपुन नदी घाट से जलभरी की जाएगी वहीं 22 फरवरी को स्वामी जी का प्राण-प्रतिष्ठा किया जाएगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोह अंचल परिषद के द्वारा शुक्रवार केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ में विरोध मार्च निकाला। गोह बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे और वहां से लौटकर जगतपति चौक के पास आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। विरोध मार्च में शामिल भाकपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किसानों को नहीं घुसने देने और उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार की घोर निंदा की।

गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर स्थित स्टेट हाईवे 68 पर शुक्रवार की शाम लुना और बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार गोह थाना के डिहुरी निवासी प्रमोद ठाकुर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया वहीं लूना पर सवार 70 वर्षीय महेश दास को भी चोट लगी है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.