दाउदनगर प्रखंड के ई-किसान भवन में मंगलवार को किसानों को अनुदानित दर पर मूंग उपलब्ध कराया जा रहा है। 98.12 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है, अभी तक कुल 28.12 क्विंटल बीज किसानों के बीच बाँटा गया है। 10 मार्च तक 100% बीज का वितरण करने का लक्ष्य जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा दिया गया है।

उपहारा पुलिस ने अरंडा मोड़ से दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांचोपरांत दोनों की शराब पीने की पुष्टि हुई।

गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हुंड़रही गांव में सोमवार को रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी यात्रा किया गया। गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लिए जलभरी यात्रा में शामिल हुए।

महाशिवरात्रि के दिन आयोजित एक दिवसीय देवकुंड महोत्सव तैयारी को लेकर सोमवार को देवकुंड थाना परिसर में बैठक कर महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एक दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। विदित हो कि जिला प्रशासन के अनुशंसा के बाद आठ मार्च को देवकुंड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गोह राजद विधायक भीम कुमार सिंह ने राजकीय स्तर से देवकुंड महोत्सव कराए जाने की विशेष पहल की थी। विधायक के पुरजोर कोशिश के बाद देवकुंड महोत्सव के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से पांच लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.