हसपुरा थानाक्षेत्र के टाल गांव निवासी 50 वर्षीय सुशील सिंह का लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर लापता व्यक्ति के पुत्र प्रदीप कुमार ने हसपुरा थाना को लिखित आवेदन देकर खोज बिन की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है।
दाउदनगर के भखरूआं मोड़ पर ट्रक के धक्के से एक वृद्ध घायल हो गया। घायल की पहचान पुराना शहर वार्ड संख्या-9 कुर्मी टोला निवासी विश्वकर्मा सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर कर दिया गया है।
विधिक संघ दाउदनगर के नये पदाधिकारीयों का चुनाव के लिए संघ के सदस्यो की आम बैठक आगामी छह मार्च को होगी।संघ के महासचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल को तीन वर्ष पूरा हो जायेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हसपुरा प्रखंंड कार्यालय में छठवीं वित्त आयोग से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख ने फीता काट कर किया और आम जनता के लिए सुपूर्द कर दिया। प्रखंड व अंचल के कर्मियों के साथ कई जनप्रतिनिधि व गण्यमान लोग उपस्थित थे।
पटना में चंद्रवंशी चेतना मंच द्वारा आयोजित चंद्रवंशी धन्यवाद सम्मेलन में जदयू नेता निशांत राज ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य सभा के सांसद डाॅ भीम सिंह ने अंगवस्त्र देकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवायी और उन्हें पूरे बिहार में अतिपिछडा समाज को संगठित करने का दायित्व दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो मार्च को औरंगाबाद में आगमन पर आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को गोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के आवास पर बैठक किया गया जिसमें भाजपा और उनके समर्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभा को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा, नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की गुहार लगाई।
गोह प्रखंड के देवहरा निवासी शहीद संतोष मिश्रा के स्मृति में आयोजित नाॅक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को देवहरा-पथरौल गांधी मैदान में बिहटा बनाम कंचन नगर के बीच खेला गया जिसमें टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहटा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर से पहले सभी विकेट गंवाकर 157 रन का लक्ष्य रखा। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंचन नगर की टीम 17वें ओवर में 120 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले की सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कहानी सुनाई
