उत्तरप्रदेश राज्य के जिला हरदोई से मुकेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि हमे जल संरक्षण करना चाहिए। अगर जल संरक्षण नहीं करेंगे तो खेतों में नमी कैसे आएगी। उनको कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा। पूजा मैम और रवि सर प्रतिभाशाली है। रवि सर और पूजा मैम अच्छी जानकारी देते है और हमें उनके शब्दों का पालन करना चाहिए। हम पानी का संरक्षण नहीं करेंगे तो हम अपनी मिट्टी में नमी कैसे पैदा करेंगे। पानी का संरक्षण करना आवश्यक है।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जब वह बलिआ पंचायत में पहुंची तो वह कई लोगों ने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। जब महिलायें खेतों में काम करती है तो उनका मालिकाना हक़ भी होना चाहिए। फसल उगाने और काटने में महिलाओं का बहुत योगदान होता है। लोगों ने कहा कि महिला के नाम से भी जमीन होना चाहिए। जितना बेटों का हक़ होता है उतना ही हक़ बेटियों का भी होना चाहिए।
बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से शिवकुमारी देवी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि जब वह महिलाओं से इस विषय में बात करती है कि क्या महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि बेटी की शादी में उनका सभी अधिकार दे दिया जाता है। उनका ससुराल में पूरा हक़ होता है। कुछ महिलाओं का कहना है कि महिला को अधिकार दिया जाना चाहिए। दहेज़ का पैसा तो खर्च हो जाते है लेकिन अगर बेटी को दहेज़ के बदले कोई रोजगार करके दे दिया जाए तो वह काम करके गर्व महसूस करेगी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भाइयों को अपनी बहनों को संपत्ति में बराबर का अधिकार देना चाहिए। जिससे कि महिलाएं अपना घर परिवार अच्छे से चला सके। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला को संपत्ति में अधिकार मिलेगा तो उनके प्रति हिंसा में भी कमी आएगी।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने प्रेमशिला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए। उन्हें मशरूम खेती के लिए सहयोग देना चाहीए। जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने एक महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए।लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। लेकिन बेटियाँ यह सोचती हैं की हम पढ़ लिख कर कुछ बन जाएंगे। शादी के बाद मायके की संपत्ति अगर लेते हैं, तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए महिलायें मायके की संपत्ति नहीं लेती हैं
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने कुसुम कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिवकुमारी ने पूजा कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे। जिससे की वो भी विकास कर सके