बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा के अभाव में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहुत जगह ऐसी महिलाएँ है जो अशिक्षा के कारण जमीन में अधिकार नहीं ले पा रही है। वो पुरुषों के ही अधीन रहते है। जो पुरुष करते है वही सर्वपरि मानते है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार के नियमों का पालन करे। जब महिलाओं को मालिकाना हक़ होगा तब ही आगे बढ़ पाएगी। अपना जमीन रहने से वो खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत बनेगी और अपने बाल बच्चों को अच्छे से शिक्षित करेगी

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है कि महिलाओं को भूमि अधिकार न मिलने का कारण यह है की, अभी भी बहुत सी महिलायें अशिक्षित है। अशिक्षित होने के कारण वो अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है। परन्तु आज के समय में ऐसा नहीं आज सभी महिला शिक्षित हो रही है और अपने अधिकारों को हासिल कर रही है।अब सरकार भी अपने तरफ से पहल कर रही है और महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री करने पर छूठ दे रही है। इस तरह से सरकार भी लोगो के महिलाओं के प्रति जमीन रजिस्ट्री करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आजा के समय में सभी महिलायें शिक्षित हो रही है

बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। महिला को अपना अधिकार के बारे में जानना चाहिए। महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। महिला अशिक्षित होने के कारण अपना अधिकार को नहीं समझ पाती है ,और उन्हें अधिकार लेने में बहुत परेशानी होता है। शिक्षित महिला हर क्षेत्र में आगे होती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जमीन में मालिकाना हक़ मिलने से बहुत बड़ा बदलाव होगा। महिलाओं को जमीन का धिकार मिलेगा तो वे उसमे खेती कर पाएंगी और फसल बेच कर अपना और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना पाएंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की प्राकृतिक शिक्षा और आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए, भारत के संविधान का अनुच्छेद 51 महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं करता है। उन्हें महिलाओं के समान मौलिक कर्तव्यों का भी अधिकार मिला है। इस अधिकार ने विकास को काफी हद तक बढ़ावा दिया है। महिलाओं को उचित शिक्षा और उचित देखभाल दी जानी चाहिए और उन्हें घर से बाहर निकलने और खेती करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के श्रावस्ती जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिला शिक्षित होगी तो वो अपने अधिकारों के लिए खुद आगे बढ़ सकती है। महिला हर चीज में आगे है। महिला हर काम कर सकती है ,महिलाओं के बिना पुरुष भी अधूरे हैं। सरकार को महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार से जोड़ना चाहिए। इससे महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी। इसके साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेंगी। इसलिए महिलाओं को पैकिंग कार्य या छोटे छोटे मशीन देने चाहिए जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है। जिससे की वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। जब वो पढ़ी - लिखी होगी तो उन्हें कोई गलत बात बता कर गुमराह नहीं कर पायेगा। शिक्षित महिला समझदारी से अपने हक को पा सकती हैं। इसके साथ ही अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकती है। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलेगा तो, इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं की पहले जमाने के लोग लड़कियों को पढ़ने के लिए नहीं भेजते थे। क्योंकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया जाता था। लेकिन आज हर परिवार अपनी बेटियों को भी शिक्षित कर रहा है। शिक्षित महिला अपने अधिकार के लिए आगे बढ़ती हैं और उन्हें अधिकार मिलता भी है। लेकिन अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें खुद को शिक्षित करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के आधार पर ही वो आगे बढ़ कर अपना अधिकार प्राप्त कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलायें अशिक्षा के कारण रोजगार से नहीं जुड़ पा रही हैं। इसके साथ ही वो अपने अधिकारों के लिए भी आवाज नहीं उठाती हैं। पुरुषों से डर कर रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत और खराब हैं। इसलिए यहाँ की महिलाओं को कई परेशानी का सामना करना पड़ता है