बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार पाने के लिए एकजुटता दिखानी होगी। इससे जमीन पर अधिकार मिल सकता है। जमीन पर अधिकार मिलने के बाद महिलायें आत्मनिर्भर होंगी। अच्छा काम कर खुद का नाम भी रोशन कर सकती हैं। अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी जानकारी दे रही हैं कि महिलाओं के विकास के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है। महिलाओं का जागरूक होना। महिलाओं को ना केवल अपने अधिकारों बल्कि अपने खिलाफ होने वाले हिंसा, भेदभाव आदि मामलों पर भी आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक होना जरुरी है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने अन्नु से बातचीत की जिसमें अन्नु ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार आसानी से मिल जायेगा तो, महिलाओं का जीवन आसान होगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। जिसके बाद वो अपने जीवन के जरुरी निर्णय करने में खुद ही सक्षम होंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारा देश पुरुष प्रधान देश है। यहां पुरुष महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं देना चाहते हैं। लेकिन आज के समय में महिलाएं अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठा रही हैं। और सरकार भी महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। महिलायें अगर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़े तो बदलाव जरूर दिखेगा

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को उनका पुराने ज़माने में महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जाता था। पहले महिलाएं अपना अधिकार लेने के लिए इच्छुक भी नहीं रहती थी। लेकिन आज के समय में महिलाएं जागरूक हो रही हैं और अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं। महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलेगा तो वे अपना और अपने परिवार का जीवन विकसित कर पाएंगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भूमि अधिकार पाकर महिलाओं का जीवन सहज और सुखमय हो जायेगा। भूमि में अधिकार पाकर महिलायें उसमे खेती बारी कर के मुनाफा कमा सकती है।कमाए हुए पैसो से महिलायें अपना विकास कर सकती है। महिलाओं को जब उनका अधिकार मिल जाता है तब उन महिलाओं का जीवन खुशाल हो जाती है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पहले जमीन का मालिकाना हक़ पुरुषों का होता था। मगर अब सर्वे में महिलाओं को भी जमीन का मालिकाना हक़ मिल दिया जा रहा है। इस तरह का बदलाव महिलाओं के हित में है। जमीन मिलने से महिलाएं खेती कर पाएंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। खुद का विकास होगा एवं बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे पाएंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को हिंसा और भेदभाव से मुक्त होने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षा के बिना आज के ज़माने में कोई भी काम करना संभव नहीं है।शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार लड़ कर ले लेंगी जहां शिक्षित महिलाएं अस्पताल या बैंक में आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर लेती हैं। वहीं अशिक्षित महिलाएं हर जगह शर्मिंदा होती हैं।

बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को जीवन में बदलाव लाने के लिए उनको शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अगर महिला शिक्षित होगी, तो वो जीवन में आगे बढ़ पाएगी। ग्रामीण महिलाएं ज्यादातर अशिक्षित हैं। वो सिर्फ धान रोपना और काटना जानती हैं। इसके आलावा वो घरेलू कार्य करती हैं। यदि ग्रामीण महिलाओं को घर के पुरुष आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे तो,वो जीवन में बहुत कुछ कर सकती हैं। महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होने की जरुरत है।