Transcript Unavailable.
हसपुरा प्रखंंड के मलहारा गांव स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में सीपीआई नेता का.रामचरितर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि 12 मार्च मंगलवार को मनाईं जायेगी। पुण्यतिथि कार्यक्रम का रूप रेखा तैयारी को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक मलहारा गांव में हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गोह प्रखंड मुख्यालय में दिन प्रतिदिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां दिन दहाड़े थाना से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित पीएनबी बैंक के समीप से बीते दिन एक बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड के जाखीम रेलवे स्टेशन पर हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस एवं सियालदह एक्सप्रेस का अप एवं डाउन ठहराव होने सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रेलवे कर्मियों को हार एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तथा लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
गोह प्रखंड क्षेत्र के हुंड़रही गांव में आयोजित रूद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कथा में प्रवचन करते हुए देवी रक्षा सरस्वती ने शिव बारात प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया की सप्तऋषि के जाने के बाद भगवान शंकरजी ने नारदजी द्वारा सारे देवताओं को विवाह में सम्मिलित होने के लिए आदरपूर्वक निमंत्रित किया और गणों को बारात की तैयारी करने का आदेश दिया। सारे देवताओं, ऋषियों-महर्षियों के मंत्रोच्चार, यक्षों, किन्नरों, गन्धर्वों के सरस गायन और देवांगनाओं के मनमोहक नृत्य और मंगल गीतों की गूंज से तीनों लोक परिव्याप्त हो उठा।
ओबरा प्रखंड के नवनेर गांव में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महा यज्ञ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गई। जलभरी यात्रा में काफी संख्या में महिला तथा पुरुष गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की जयकारा लगाते हुए गांव से परिक्रमा करते हुए सोन नदी से जलभरी कर वापस यज्ञशाला में प्रवेश किया अयोध्या से चलकर आए पंडित आचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं देवशरण जी के तत्वाधान में वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ जलभरी कराई गई। यज्ञ 13 मार्च को संपन्न होगा तथा समाप्ति के समय भव्य से भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के तत्वावधान में दाउदनगर प्रखंड के आदर्श युवा क्लब बाबू अमौना द्वारा नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें ज्ञानोदय कोचिंग सेंटर के युवतियों ने भाग लिया।
दाउदनगर शहर स्थित प्रखंड जदयू कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी के गठन के लेकर बैठक का आयोजन प्रखंड उपाध्यक्ष यमुना सिंह की अध्यक्षता में किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान को सुनिश्चित करने पर विचार किया गया। कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाए। हर बूथ पर पोलिंग एजेंट के अलावा दो सदस्यीय तीन-तीन टीम गठित होंगे।
जमीन संबंधित विवादों के समाधान के लिए दाउदनगर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में चार पुराने मामलों का निष्पादन किया गया।एक नया मामला पहुंचा, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के मुरली चौक स्थित शिव मंदिर में समिति, सरावक गांव में नव युवक संघ समिति एवं अमरपुरा गांव में रुद्र महायज्ञ समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया।
