Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोह पुलिस ने डिहुरी पंचायत के रामपुर गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। विदित हो कि शराब तस्कर बबन चौधरी पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने के मामले में गोह थाना में कांड संख्या 363/23 दर्ज किया गया था।

उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के समीप से बुधवार की रात्रि एक पिकअप वैन से छः मवेशियों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की पशु तस्करों द्वारा उक्त वैन से जानवरों को ले जाया जा रहा है। गश्ती पुलिस को देख पिकअप वैन चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर छः मवेशियों को बरामद किया। मामले में गो ज्ञान फाउंडेशन के प्रबंधक आर लता देवी के बयान पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज कराया है। बरामद मवेशियों में पांच बैल एवं एक गाय को देवकुंड गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है।

गोह प्रखंड के रुकुंदी गांव निवासी के बलिराम शर्मा व माया शर्मा की पुत्री उजाला सिंह का पहले प्रयास में ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से घर में खुशी का माहौल है। उजाला ने बीए, एलएलबी, एलएलएम, नेट काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.